सुल्तानपुर : बीजेपी विधायक पर नगर पालिका अध्यक्ष ने लगाया जमीन कब्ज़ा करने का आरोप 

पी में भूमाफियाओं,गुंडे-माफियओं के साथ-साथ सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों पर जहाँ योगी सरकार का बुलडोजर तेजी से च

सुल्तानपुर : बीजेपी विधायक पर नगर पालिका अध्यक्ष ने लगाया जमीन कब्ज़ा करने का आरोप 

सुल्तानपुर। यूपी में भूमाफियाओं,गुंडे-माफियओं के साथ-साथ सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों पर जहाँ योगी सरकार का बुलडोजर तेजी से चल रहा है। तो वहीं सुल्तानपुर में योगी सरकार में चुने गए भाजपा विधायक पर नगर पालिका परिषद की 50 बिस्वा जमीन पर कब्जा कर अवैध स्कूल बनाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने 50 बिस्वा जमीन पर कब्जा कर स्कूल बनाने का आरोप बीजेपी विधायक विनोद सिंह पर लगाया है। साथ ही उनका ये भी आरोप है कि विनोद सिंह स्कूल बचाने के लिए बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं इस मामले पर विधायक विनोद सिंह मीडिया के सामने आने से बच रहे हैं।

2022 के विधानसभा चुनाव के लगभग 6 महीने पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री व मौजूदा भाजपा विधायक विनोद सिंह पर सरकारी जमीन कब्जा कर बनाये गए निजी स्कूल को गिरने से बचाने के लिए भाजपा में शामिल होने का आरोप लगा है।ये आरोप किसी और ने नही बल्कि भाजपा की ही नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जयसवाल और उनके पति व भाजपा नेता अजय जयसवाल ने लगाया है। 

मीडिया से बात करते हुए पालिका अध्यक्ष बबिता जयसवाल और उनके पति व भाजपा नेता अजय जायसवाल ने विधायक विनोद सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मूल भाजपाई नहीं हैं। यह जिस दल से आए हैं उसका कल्चर साथ में लेकर आए हैं।विनोद सिंह जहां भी रहते हैं वो चाहते हैं कि सब पर उनका राज चले।जैसे विनोद सिंह जिला पंचायत में अपना राज चला रहे हैं वैसे ही नगर पालिका में भी अपना राज चलाना चाहते हैं। लेकिन पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल इनका राज चलने नहीं दे रही हैं। अजय जायसवाल की माने तो मौजूदा भाजपा विधायक विनोद सिंह का निजी स्कूल जिसे KNICE कहा जाता है वो नगर पालिका की 50 बिस्वा जमीन पर कब्जा करके बनाया गया है।जिसका मुकदमा उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में वाद चला जिसमें विनोद सिंह मुकदमा हार गए हैं। 


इनको जमीन विनमय के लिए शासनादेश है कि यह उस जमीन के समतुल्य दूसरी भूमि देकर संस्था से विनमय कर सकते हैं। लेकिन बेशकीमती जमीन के बदले पालिका को कौड़ियों की जमीन देकर अरबों की जमीन का विनमय करना चाहते थे। पालिकाध्यक्ष ने जब इनकी बात मानने से इनकार कर दिया तो उसी की यह खुन्नस निकाल रहे हैं। अजय जायसवाल ने कहा कि यह अपना स्कूल बचाने के लिए भाजपा में आए हैं।विधायक विनोद सिंह पर जमीन कब्जाने का आरोप लगने के बाद अब वो मीडिया के सामने आने से बच रहे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow