नोएडा: पेट्रोलिंग के लिए महिला पुलिस को दी गई 100 में से 58 स्कूटी गुम! RTI में हुआ बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्वयं सिद्ध स्कीम के तहत साल 2020 में महिला पुलिस को 100 स्कूटी दी गई थी। जिसके माध्यम से पुलिस को पेट्रोलिंग करनी थी। परंतु, अब इन स्कूटी में से 58 गायब हो गई है। एक आरटीआई में यह खुलासा हुआ है।

नोएडा के समाजसेवी और वकील रंजन तोमर ने एक आरटीआई दायर की थी। जिसके जवाब में पता चला कि, नोएडा पुलिस को साल 2020 में गश्त के लिए सौंपी गई 100 में से 58 स्कूटी गायब हो गई हैं। पुलिस को कथित तौर पर साल 2020 में महिला पुलिसकर्मियों के लिए 100 स्कूटी मिली थी। तत्कालीन पुलिस प्रमुख आलोक सिंह ने इन गश्ती स्कूटरों को हरी झंडी दिखाई थी। हालाँकि, नोएडा पुलिस के अनुसार, वे केवल 42 स्कूटी का उपयोग कर रहे हैं। एक मीड़िया रिपोर्ट के अनुसार, शेष स्कूटरों का पता अज्ञात है।

'42 स्कूटी का इस्तेमाल किया जा रहा है बाकी का पता नहीं'

वकील रंजन तोमर ने आरटीआई दायर की। उन्होंने एक निजी मीड़िया चैनल को बताया कि उन्होंने यह सवाल इसलिए दायर किया क्योंकि उन्हें लगा कि इन 100 स्कूटरों का इस्तेमाल नोएडा में पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नहीं किया गया था। सवाल का जवाब देते हुए पुलिस ने कहा कि गश्त के लिए 42 स्कूटी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें बाकी स्कूटी का जिक्र नहीं किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow