अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की कार का शनिवार शाम पनवेल के पास एक्सीडेंट हो गया. अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके बाद तीन या चार वाहनों को टक्कर मार दी.

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की कार का शनिवार शाम पनवेल के पास एक्सीडेंट हो गया. अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके बाद तीन या चार वाहनों को टक्कर मार दी. मलाइका का नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है. राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है.
एमएनएस कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह राज ठाकरे की बैठक के लिए पुणे से मुंबई के लिए निकल रहे थे. इसी दौरान उन्होंने देखा कि मलाइका अरोड़ा की कार के चालक ने पनवेल के पास नियंत्रण खो दिया कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस घटना में उनके सिर में चोटें आईं है और खून भी बहा है. उन्हें नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के महासचिव जयराज लांडगे ने मलाइका अरोड़ा को अपनी कार में नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल पहुंचाया. इलाज की व्यवस्था करने के बाद वह मुंबई के लिए रवाना हो गए.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow