हरियाणा: कैथल में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे विधायक, गुस्साई महिला ने विधायक को मारा थप्पड़

हरियाणा के कैथल में बुधवार को जब जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के विधायक ईश्वर सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का आकलन करने गए थे, तब एक महिला ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया था। जिसका वीडियो हाल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हरियाणा: कैथल में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे विधायक, गुस्साई महिला ने विधायक को मारा थप्पड़

हरियाणा के कैथल में बुधवार को जब जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के विधायक ईश्वर सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का आकलन करने गए थे, तब एक महिला ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया था। जिसका वीडियो हाल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। महिला सहित स्थानिक लोग घग्गर नदी के उफान के कारण ईश्वर सिंह के चीका निर्वाचन क्षेत्र के भाटिया गांव में बाढ़ की स्थिति के कारणे गुस्से में थे।

बताया जा रहा है कि सिंह बाढ़ प्रभावित विस्तार की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए गए थे, लेकिन गुस्साई महिला और कुछ अन्य लोगों ने, छोटा बांध टूटने की वजह से उनके गांव में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के कारण नाराज होकर, सिंह का विरोध किया। सिंह ने कहा कि, ये प्राकृतिक आपदा है और इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता। इस पर नाराज महिला ने सबके सामने ही विधायक को थप्पड़ जड़ दिया।  

इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें एक महिला विधायक को गालियां देते हुए जनता के सामने पीटती दिख रही है। महिला ने विधायक को मारने से पहले कहा था कि, “अब क्यों आये हों?”  हालांकि, सिंह ने कहा कि उन्होंने महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, ''मैं नहीं चाहता कि उसने जो किया उसके लिए कोई कार्रवाई की जाए।'' हाल की भारी बारिश के बाद उफनाई घग्गर नदी से पंजाब और हरियाणा के कई गांव प्रभावित हुए हैं। दोनों राज्यों में बड़े पैमाने पर राहत कार्य चल रहे हैं क्योंकि क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow