भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

वाराणसी। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को सिगरा स्थित गुलाब बाग कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। विश्व की

भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना
भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

******
     महानगर के 13 मंडलों में हुआ ध्वजारोहण, निकाली गई प्रभात फेरी, लोगो मोदी जी के उद्बोधन को सुना
*********
     एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने राम नगर मंडल तथा विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी दक्षिणी के तीनों मंडलों में हुए शामिल
      वाराणसी। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को सिगरा स्थित गुलाब बाग कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया।

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को सिगरा स्थित गुलाब बाग कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया।


     प्रारंभ में प्रातः 9:00 बजे महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय तथा महापौर मृदुला जायसवाल ने पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात प्रभात फेरी निकाली गई।
    प्रभात फेरी का गुलाब बाग कार्यालय से प्रारंभ होकर भारत माता मंदिर तक होते हुए वापस कार्यालय पर आकर समापन हुआ। 
   प्रभात फेरी में देशभक्ति और भाजपा के गीत प्रसारित हो रहे थे तथा वाहन पर भारत माता की सुसज्जित चित्र से प्रभात फेरी सुशोभित हो रहा था।
    तत्पश्चात कार्यालय में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महापौर मृदुला जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, विधान परिषद सदस्य शतरूद्र प्रकाश ने, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किया, तत्पश्चात वंदे मातरम गीत प्रस्तुत हुआ। 


     प्रातः 10:00 बजे से काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन को सभी ने सुना।
      कार्यक्रम का धन्यवाद प्रकाश महामंत्री नवीन कपूर ने किया।
     इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, महापौर मृदुला जायसवाल, विधान परिषद सदस्य शतरूद्र प्रकाश, प्रदीप अग्रहरि, अशोक तिवारी, राजकुमार जायसवाल, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, आत्मा विशेश्वर, साधना वेदांती, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, डॉ अनुपम गुप्ता, नीरज जायसवाल, बृजेश चौरसिया, डॉक्टर हरि केशरी, किशन कनौजिया, दिलीप साहनी, कुसुम पटेल, रजत जयसवाल, शोभनाथ मौर्य, जितेंद्र सोनकर, अशोक सोनकर, डॉक्टर रचना अग्रवाल, पार्षद गण:  सुरेश चौरसिया, शिव प्रकाश मौर्या, अमित जायसवाल, लकी वर्मा, शंकर साहू, रोहित मौर्या, विकास चौधरी चीकू, कुणाल पांडेय, कुशाग्र श्रीवास्तव, रितिक मिश्रा, आरती पाठक, प्रीति पुरोहित, रेखा सोनी, मंजू सिंह, माधुरी सिंह आदि मौजूद रहे। 


    महानगर के सभी 13 मंडलों में भी हुए आयोजन
     मध्यमेश्वर मंडल का नरहरपुरा स्थित पातालपुरी मठ में जिसमें डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, महंत बालक दास, संदीप चौरसिया,, कैंट मंडल का मंडल कार्यालय शिवपुरवा में जिसमें अभिषेक वर्मा गोपाल, सिंधु सोनकर, मनोज सिंह, पुन्नूलाल बिंद,, काशी विश्वनाथ मंडल का कुशवाहा लान गंगा नगर कॉलोनी जिसमें डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, नलिन नयन मिश्रा,, बागेश्वरी मंडल का इंग्लिशिया लाइन कैंट स्थित सत्संग लॉज में जहां सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, राजेंद्र यादव, सत्य प्रकाश जायसवाल,, दीनदयाल मंडल का जालपा देवी स्थित देवेंद्र वर्मा के आवास पर जिसमें डॉक्टर नीलकंठ तिवारी देवेश सिंह, गोपाल जी गुप्ता, शकील अहमद, हुस्ना बेगम, संजय केसरी,राजीव सिंह डब्बू,, सारनाथ मंडल का खजूरी स्थित श्री शिव मंडप मैरिज लॉन में जिसमें अजीत सिंह, मदन मोहन दुबे, प्रवीण शुक्ला,, राजर्षि मंडल का रतन कुमार मौर्य,, धूपचंडी मंडल का कमलेश सोनकर,, रविदास मंडल में शत्रुघ्न पटेल,, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में जितेंद्र यादव बाबू,, महामना मंडल में जगन्नाथ ओझा,, रामनगर मंडल में विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य और अजय प्रताप सिंह तथा छावनी मंडल में राम मनोहर द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow