अन्नपूर्णा ऋषिकुल के बटुकों ने निकाली तिरंगा जागरूक यात्रा

वाराणसी। 'आजादी के अमृत महोत्सव' के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान के के तहद अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचार्य के छोटे-बड़े बटुकों ने हाथ मे तिरंगा झंडा लेकर शिवपुर  स्थित ऋषिकुल से लोगो को जागरूक करते हुऐ आगे बढे। रास्ते मे आम जन को भी तिरंगा झंडा भी दिया जा रहा था। इन छोटे छोटे बटुकों को देख लोगो ने कहा की देश के लिये हर कोई आगे है।

       पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने प्रातः हरी झंडी दिखा कर तिरंगा यात्रा की शुरुआत करायी। इस यात्रा में  ऋषिकुल ब्रह्मचर्य के अध्यापक समेत बटुक चल रहे थे। शिवपुर से अर्दली बाजार होते हुये यात्रा कचहरी पहुचा। कचहरी का मनोरम दृश्य लोगो ने देखा फिर कचहरी पर देश के प्रति संकल्प कर शिवपुर प्रांगण में राष्ट्रगान किया गया।

महंत शंकरपुरी ने कहा कि राष्ट्र के लिये कोई मजहब नही उसका देश सबसे पहले है। इस बार 75वे अमृत महोत्सव को तिरंगा सम्पूर्ण विश्व मे याद रखा जायेगा। यात्रा में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, धीरेन्द्र सिंह, विद्यालय व्यवस्थापक जीवनन्दन झा समेत विद्यालय के अन्य लोक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow