बाबा साहेब के सपनों को साकार कर रहे पीएम मोदी : स्मृति ईरानी

इसके पश्चात मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित भाजपा नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

बाबा साहेब के सपनों को साकार कर रहे पीएम मोदी : स्मृति ईरानी

बाबा साहेब के सपनों को साकार कर रहे पीएम मोदी : स्मृति ईरानी

भाजपा वाराणसी जिला एवं महानगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया संबोधित

       VARANASI, LIVEUPWEB, 14 अप्रैल:- भारतीय जनता पार्टी वाराणसी जिला एवं महानगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती को परंपरागत रूप से सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया।
           भाजपा के रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में समरसता के प्रणेता, संविधान निर्माता,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित की।
          इसके पश्चात मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित भाजपा नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
          बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बाबासाहब को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मां भारती की जय जयकार ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रध्दांजलि है। कहा कि बाबा साहेब वर्ग-विशेष, जाति-विशेष, संप्रदाय-विशेष के चिंतक नही थे वो सर्वसमाज के लिए सोचने वाले महान राष्ट्र नायक थे। बाबा साहेब एक ध्वज एक संविधान को मानते हुए समानता के अधिकार के पक्षधर थे।

समाज में समरसता बनी रहे इसके लिए बाबासाहब ने संविधान में सबके लिए एक समान कानून की व्यवस्था लागू की। बाबा साहेब ने कहा था कि लोकतंत्र राजनीतिक तर्ज पर तभी फलीभूत होगा जब हम इसे आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत और सुदृढ बनाएं। बाबा साहेब के अनुसार जहां आर्थिक और सामाजिक लोकतंत्र नही है वहां राजनीतिक लोकतंत्र कभी सफल नही हो सकता। कहा कि आज कुछ राजनैतिक दल बाबा साहेब के सपनो को चकनाचूर करने के लिए समाज को जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर बाँटने की कोशिश कर रहे हैं। वर्ग-विशेष समुदाय-विशेष की राजनीति करने वाले इन सफेदपोश लोंगो का एक ही मकसद है,बांटो और राज करो। 
          केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बाबा साहेब का सपना था एक भारत श्रेष्ठ भारत जिसे साकार करने के लिए प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी लगातार प्रयास कर जनमानस की सेवा कर रहे हैं और सभी को समान अधिकार मिले इसकी चिंता कर रहे हैं। प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी ने जातिवाद, क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर सर्वसमाज की भलाई का संकल्प लिया है और अपने इस संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने के लिए सदैव प्रयासरत हैं।

कहा कि विकास की राजनीति करना और भारत को समूचे विश्व में सर्वशक्तिमान बनाना उनका एकमात्र उद्देश्य रहा है।
            केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का मानना था कि किसी देश की प्रगति का आंकलन उस देश की महिलाओ की स्थिति और उनके जीवन स्तर के आधार पर ही किया जा सकता है

क्योंकि महिलाओ की प्रगति में ही देश की प्रगति निहित होती है। महिलाओ की प्रगति उनके स्वास्थ्य उनके सम्मान की स्थिति से जुड़ी होती है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओ के सम्मान की रक्षा के लिए 11 करोड शौचालयो का निर्माण कराया जो कि सीधे तौर पर हमारी माताओ एवं बहनो की बुनियादी जरूरत से जुड़ा था।

इन शौचालय का निर्माण कराकर प्रधानसेवक ने देश की महिलाओ को ससम्मान जीने का अधिकार दिया।

वहीं वर्ग-विशेष की राजनीति करने वालो ने देश की माताओ एवं बहनो को एक शौचालय तक नही दे पाए। कहा कि गरीब जरूरतमंद के अधिकारो की रक्षा के उद्देश्य के लिए प्रधानसेवक ने 40 करोड़ गरीब लोंगो का बैंक में खाता खोला जिसमें 23 करोड़ महिलाओ के खाते खुले और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सब्सिडी के रूप में 21 लाख करोड़ रुपये डायरेक्ट उनके खाते में भेजा। कहा कि किसान को किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रूपए सालाना दिया जा रहा है।

आज भारत के 11 करोड़ किसानो के खातो में प्रतिवर्ष 1 लाख करोड़ से ज्यादा रूपए भेजा जा रहा है। कहा कि बाबा साहेब के सपनो को साकार करने के कार्य पीएम मोदी के रहे है और सर्वसमाज का विकास हो यही भाजपा की प्राथमिकता है।


         विशिष्ट अतिथि के रुप में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने दलितों के मसीहा बाबा साहेब को याद करते हुए कहा कि ड़ॉ अम्बेडकर ने हमेशा से ही जात-पात, छुआ- छूत को दूर करने का सफल प्रयास किया स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा उन्होंने कहा कि जितना सम्मान भारतीय जनता पार्ट…

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow