वाराणसी में प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष ,पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा सम्पन्न हुआ

वाराणसी में प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष ,पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा सम्पन्न हुआ

मा0 श्री राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में मा0 श्रीमती प्रियंका गाँधी जी के निर्देशानुसार उ0प्र0 में चल रही प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री मा0 श्री अजय राय जी के नेतृत्व में प्रयागराज प्रान्त की पदयात्रा 11 दिसम्बर से निरन्तर चल रही है जिसका समापन आज दिनांक 22 दिसम्बर को वाराणसी में हुआ।

प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा 12 जिलों में चली।आज प्रातः यात्रा शुरू होने से पूर्व सारनाथ महाबोधि मंदिर में दर्शन पूजन कर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में विशाल हजारों-हजार के हुजूम के साथ निकली यात्रा सारनाथ,पहड़िया, पांडेयपुर , हुकूलगंज ,चौकाघाट , तेलियाबाग , लहुराबीर , पीपलानी कटरा , कबीर चौरा ,मैदागिन ,चौक , गोदौलिया , जंगमबाडी ,मदनपुरा ,पांडेय हवेली ,सोनारपुरा , शिवाला , भदैनी ,अस्सी , लंका ,  मालवीय प्रतिमा ,सीर गोवर्धन पहुची सन्त रविदास जी का दर्शन कर यात्रा समाप्त हुआ।यात्रा के रास्ते मे महापुरुषों के मूर्ति पर माल्यार्पण हुआ।यात्रा का जगह जगह रास्ते भर आमजनों कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया बड़ी संख्या में लोगो ने जगह जगह जोरदार स्वागत किया।

*यात्रा का संयोजन जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया*

*प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की* प्रयागराज प्रान्त में हम कांग्रेसजन 11 दिसम्बर से आदरणीय श्री राहुल गांधी जी आदरणीया श्रीमती प्रियंका गाँधी जी के सन्देश को जनजन तक पहुँचाने के लिए हम कांग्रेसजन विभिन्न जनपदों में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा किये व जनवरी में आदरणीय श्री राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में आ रही भारत जोड़ो यात्रा में हम सब कांग्रेसजन कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।यात्रा में लोगो द्वारा मिले, स्नेह,अपनापन ,विश्वास मेरी पूंजी है एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की नींव है।पूरे यात्रा में एक चीज सामने आई वह है भाजपा से हर वर्ग परेशान है 2014 में जबसे भाजपा सत्ता में आई है, लोग मंहगाई की मार झेल रहे है। किसान-गरीब मजदूर सब परेशान है।भाजपा राज में केवल पूंजीघराने ही बढ़े है।लगातार दैनिक उपयोग की चीजें महंगी होती जा रही है। लोगों की घरेलू अर्थव्यवस्था बहुत बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कर्ज और निराशा में डूबे परिवार आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। यह स्थिति भयावह और चिंताजनक है।

भाजपा राज में गैस, डीजल, पेट्रोल और घरेलू रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि हुई है। आटा-दाल के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। तेल और खाद्य पदार्थो की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी  हो रही है। पिछले एक माह में आटा, दाल के दाम दस रूपए तक बढ़ गए है। रवा, छोला, मैदा, जीरा सब कुछ मंहगा हो गया है। गरीब और मध्यमवर्गीय लोग उपभोग की वस्तुओं के दामों में भारी बढ़ोत्तरी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वह क्या खाए? और क्या बचाए? महंगाई  की मार से देश का अन्नदाता किसान भी बहुत परेशान है। प्राकृतिक आपदा के चलते कभी-कभी फसलें बर्बाद हो जाने से किसान भाइयों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। बड़े व्यापारी किसान की आर्थिक मजबूरी को देखते हुए उनकी फसलों का संग्रह कर कालाबाजारी का खेल खेलते हैं। भाजपा सरकार की नीतियों से मंहगाई बेलगाम है। भाजपा सरकार की मनमानी के चलते देश में गरीबों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।भाजपा से हर वर्ग परेशान है यात्रा में मिले जनसमर्थन इस बात का संकेत है की अब भाजपा की विदाई तय है।
कार्यक्रम में अजय राय,राजेश्वर सिंह पटेल,राघवेन्द्र चौबे,सतीश चौबे,प्रजानाथ शर्मा,अनिल श्रीवास्तव,राघवेन्द्र सिंह,देवेन्द्र सिंह,सजीव सिंह,चंचल शर्मा,फ़साहत हुसैन बाबू,डॉ राजेश गुप्ता,शिवजी सिंह,मनीष चौबे,पंकज चौबे,सीताराम केशरी,अशोक सिंह,कब्बन भाई,मनीष मोरोलिया,समेत हजारो की सख्या में लोग शामिल हुए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow