कुछ लोगों ने सदन का सदस्य रहना बंद कर दिया है, इसलिए उनकी मंशा है कि सदन बिल्कुल न चले - अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा की, कुछ लोगों ने सदन का सदस्य रहना बंद कर दिया है, इसलिए उनकी मंशा है कि सदन बिल्कुल न चले। अनुराग ठाकुर ने विपक्ष से पूछा कि विपक्ष बहस से क्यों भाग रहा है?

कुछ लोगों ने सदन का सदस्य रहना बंद कर दिया है, इसलिए उनकी मंशा है कि सदन बिल्कुल न चले - अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा की, कुछ लोगों ने सदन का सदस्य रहना बंद कर दिया है, इसलिए उनकी मंशा है कि सदन बिल्कुल न चले। अनुराग ठाकुर ने विपक्ष से पूछा कि विपक्ष बहस से क्यों भाग रहा है? विपक्ष पर हमला बोलते हुए अनुराग ठाकुर कहते हैं, हम संवेदनशील हैं, जिम्मेदार हैं और बहस में हिस्सा लेना चाहते हैं, लेकिन विपक्ष जिम्मेदारी और बहस से भाग रहा है। 

मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाला है। इस दौरान कुल 17 बैठकें होंगी। इनमें से दो बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है, लेकिन सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मणिपुर हिंसा पर पहले बोलने और बाद में चर्चा करने की मांग पर अड़ा विपक्ष लगातार सदन में प्रदर्शन कर रहा है।
 
आज इसी हंगामे के चलते संसद के निचले सदन लोकसभा को 24 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्ष के इस रवैये पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमला बोला था। ठाकुर ने कहा कि अगर आप संसद के पिछले सत्रों को देखेंगे तो आपको ऐसे कई उदाहरण मिलेंगे, जब विपक्ष कोई न कोई बहाना बनाता है, ताकि सदन की कार्यवाही नहीं चल सके। इस दौरान ठाकुर ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सदन का सदस्य रहना बंद कर दिया है, इसलिए उनकी मंशा है कि सदन बिल्कुल न चले। ठाकुर का कहना है कि जब सरकार बहस के लिए तैयार होती है तब भी विपक्ष सदन को चलने नहीं देता है। पक्ष के इस रवैये पर ठाकुर कहते हैं कि जब देश की जनता संसद सत्र को आशा भरी नजरों से देखती है और ये विपक्षी दल उन्हें मुद्दे नहीं उठाने देते, बहस में हिस्सा नहीं लेने देते, तो ये उनकी भूमिका पर भी सवाल उठाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow