प्रयागराज में छात्र की गोली मारकर हत्या, छात्रा की हालत गंभीर, आनरकिलिंग का संदेह

लाइव यूपी। प्रयागराज के यमुनापार के नैनी क्षेत्र के चक हीरानंद मोहल्ले में रहस्यमय हालात में गोली मारकर एक छात्र की हत्‍या कर दी गई, जबकि उसके साथ रही छात्रा को भी गोली मारी गई। घायल छात्रा को निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। घटना छात्रा के घर की छत पर हुई। छात्र और छात्रा एक ही कालेज में पढ़ते थे। दोनों में प्रेम सम्बंध थे।

प्रयागराज में छात्र की गोली मारकर हत्या, छात्रा की हालत गंभीर, आनरकिलिंग का संदेह

liveupweb । प्रयागराज के यमुनापार के नैनी क्षेत्र के चक हीरानंद मोहल्ले में रहस्यमय हालात में गोली मारकर एक छात्र की हत्‍या कर दी गई, जबकि उसके साथ रही छात्रा को भी गोली मारी गई। घायल छात्रा को निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। घटना छात्रा के घर की छत पर हुई। छात्र और छात्रा एक ही कालेज में पढ़ते थे। दोनों में प्रेम सम्बंध थे। फिलहाल वारदात को किसने अंजाम दिया यह जांच का विषय है। लेकिन पुलिस और आसपास के लोगों का शक छात्रा के पिता पर है। क्योंकि लड़की के पिता के पास लाइसेंसी पिस्टल है। प्रथमद्रष्टया यह मामला आनरकिलिंग का लग रहा है। 
नैनी के चक हीरानंद निवासी शिवम मिश्रा की पुत्री उर्वशी मिश्रा के घर बुधवार को तड़के पीएसी कालोनी निवासी अरुणव सिंह पुत्र सत्य प्रकाश सिंह आया था। दोनों छत पर आपस में बातें कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। बताया जाता है कि छात्रा के परिजन गोली की आवाज सुनकर छत पर पहुंचे तो लड़का अचेत अवस्था में पड़ा था, जबकि लड़की घायल थी। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्‍काल शहर के अस्‍पताल पहुंचाया। चिकित्‍सकों ने अरुणव को मृत घोषित कर दिया, जबकि छात्रा उर्वशी  जिंदगी और मौत से जूझ रही है। 


अरूणव और उर्वशी नैनी के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। दोनों के बीच दोस्ती की बात सब जानते थे। छात्र के पिता ने बताया कि अरूणव भोर में चार बजे टहलने निकला था, फिर लौटा नहीं। मोबाइल पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। जबकि छात्रा के पिता कौंधियारा थाना क्षेत्र के कांटी गांव के मूल निवासी हैं। वे ढाबा संचालक है। रात 10 बजे ढाबे से लौटे और अपनी लाइसेंसी पिस्टल कमरे में टेबल पर रख कर सोने चले गए। तड़के तीन बजे करीब लड़की ने बताया कि उसके पेट में दर्द है, बाथरूम जा रही है। इसी दौरान वह छत पर पहुंच गई। गहरी नींद में होने के कारण परिजन सो गए। गोली की आवाज सुनकर नींद खुली तो छत पर पहुंचे। मृतक छात्र के पिता मूल रूप से सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। पीएसी कॉलोनी में कई साल से रहते हैं। पेशे से एलआईसी अभिकर्ता हैं। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा थी कि अरुणव को आयुषी के घरवालों ने गोली मारी है। उसे गोली मारने के बाद आयुषी को भी गोली मारी गई। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा। पुलिस छात्रा के पिता के लाइसेंसी पिस्टल के कारतूस और खोखे से मिलान करा चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान छात्र के शव से निकली गोली का भी मिलान कराया जाएगा। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि गोली उस पिस्टल से चली है या नही। फिलहाल छात्रा के परिजनों का बयान पुलिस को संदिग्ध लग रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow