मुख्यमंत्री ने खिड़कियां घाट के विकास कार्य एवं कज्जाकपुरा में निर्माणाधीन आरओबी का स्थलीय औचक निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री ने खिड़कियां घाट के विकास कार्य एवं कज्जाकपुरा में निर्माणाधीन आरओबी का स्थलीय औचक निरीक्षण किया
![मुख्यमंत्री ने खिड़कियां घाट के विकास कार्य एवं कज्जाकपुरा में निर्माणाधीन आरओबी का स्थलीय औचक निरीक्षण किया](https://www.liveupweb.com/uploads/images/202204/image_750x_6248967ebaedd.jpg)
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान शनिवार को स्मार्ट सिटी योजना से बनाए गए खिड़कियां घाट के विकास कार्य एवं कज्जाकपुरा में निर्माणाधीन आरओबी का स्थलीय औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सेतु निगम के अभियंता को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर आरओबी के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को पूरी तरह अपनाए जाने पर विशेष जोर दिया। निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से सुनिश्चित किए जाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया। जिससे आम जनमानस को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए।
What's Your Reaction?
![like](https://www.liveupweb.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.liveupweb.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.liveupweb.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.liveupweb.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.liveupweb.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.liveupweb.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.liveupweb.com/assets/img/reactions/wow.png)