फेक M.m.s. की खबर छापने वालों के ऊपर अक्षरा सिंह ने कानूनी कार्यवाही की

अब सबके खिलाफ लीगल एक्शन लेने जा रही हूं।" तो अब अक्षरा अपनी बात पर खरी उतरी हैं और उन्होंने मीडिया संस्थानों को नोटिस भेज दिया है।

फेक M.m.s. की खबर छापने वालों के ऊपर अक्षरा सिंह ने कानूनी कार्यवाही की

भोजपुरी सिनेमा जगत की टॉप एक्ट्रेस में शुमार अक्षरा सिंह इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में छाई हैं। हाल ही में कुछ खबरें सामने आई जिनमें यह दावा किया गया है कि अक्षरा का एक MMS वायरल हो रहा है। यह पहली बार नहीं हुआ, 6 महीने पहले भी ऐसी खबरें सामने आई थीं। गुरुवार को अक्षरा सिंह ने इंडिया टीवी से बात करते हुए ऐसे मीडिया संस्थानों पर अपनी नाराजगी जताई थी। वहीं अब उन्होंने कानूनी कदम उठाते हुए MMS की फेक खबर छापने वाले सभी मीडिया संस्थानों को नोटिस भेजा है। 

आपको बता दें कि हाल ही में कुछ खबरों में यह दावा किया गया था उनका एक MMS वायरल हो रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद अक्षरा सिंह ने INDIA TV डिजिटल से एक्सक्यूसिव बीतचीत की। अक्षरा ने जो बातें कही हैं वह किसी भी महिला के लिए दिल दिहला देने वाली हैं। क्योंकि अक्षरा सिंह का कहना है कुछ लोगों का एक ग्रुप चाहता है कि वह सुसाइड कर लें। यह ग्रुप उनके पीछे साल 2018 से पड़ा हुआ है। 

 
नोटिस भेजने को लेकर कही थी ये बात  
 
अक्षरा ने यह भी कहा था कि वह अपने बारे में ऐसी खबरें छापने वाले सभी न्यूज पोर्टल को कानूनी नोटिस भेजने वाली हैं। उनके वकील से उनकी बात हो चुकी है एक-दो दिन में ऐसी बिना सिर पैर वाली खबरें छापने वाले न्यूज पोर्टल को नोटिस मिल जाएगा। क्योंकि यह उनके सम्मान से जुड़ी बात है। अक्षरा ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "मैं सच में परेशान हो चुकी हूं। कोई यूट्यूबर ऐसी बात करे तो भी सह लूं लेकिन बड़े-बड़े मीडिया चैनल और पोर्टल इस तरह की फेक खबरें लगा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow