दादरा नगर हवेली के खानवेल में बीजेपी द्वारा बुथ सशक्तिकरण अभियान बैठक का आयोजन किया गया

दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव BJP ने बुथ सशक्तिकरण अभियान निमित्त एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी है। इस बैठक मे भाजपा के प्रदेश एवं खानवेल जिला के सभी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी, सभी जिला पंचायत के चुनें हुए सदस्यों एवं सरपंच एवं कार्यकर्ता उपास्थि रहे

दादरा नगर हवेली के खानवेल में बीजेपी द्वारा बुथ सशक्तिकरण अभियान बैठक का आयोजन किया गया
इस बैठक में ख्याति प्राप्त एडवोकेट एवम समाज सेवक सनी भिखुभाई भिमरा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए जहां दमन, दिउ एवम दादरा नगर हवेली पार्टी अध्यक्ष दीपेश टंडेल ने भाजपा का खेस पहना कर   दिवंगत पूर्व जिला पंचायत सदस्य भीखूभाई भिमरा के सुपुत्र एडवोकेट सनी भिमरा को उनके युवा साथियों के साथ आज भाजपा में शामिल किया। दीपेश टंडेल ने आशा व्यक्त की कि सनी भिमरा के साथ आने से खानवेल क्षेत्र में भाजपा को अधिक मजबूती मिलेगी। सनी भिमरा ने बताया कि दुधनी, कौंचा, रांधा, मांदोनी से एक-एक-दो-दो कार्यकर्ता आज हमारे साथ भाजपा में  जुड़े हैं। और आने वाले समय में यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।वही सनी भिमरा ने कहा कि खानवेल जिला पहले भी दानह की राजनीति में इतिहास रचता रहा है। आगे भी खानवेल दानह की राजनीति की दिशा तय करने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश मोदीजी और प्रशासक प्रफुल पटेल के दिशा निर्देश में विकाश के पथ पर अग्रसर है इसी से प्रभावित हो कर हम भी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow