राहत भरी खबर! सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भारी गिरावट

सीएनजी की कीमत में प्रति किलो 8.13 और पीएनजी 5.06 प्रति घन सेमी की कमी नई मूल्य निर्धारण प्रणाली लागू करने से कीमतों में आई गिरावट

राहत भरी खबर! सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भारी गिरावट

अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने सीएनजी की कीमत में 8.13 और पीएनजी कीमतों में 5.06 प्रति घन सेंटीमीटर कम किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक नई कीमतें 8 अप्रैल की रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। एटीजीएल का यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट द्वारा घरेलू गैस की कीमतों को तय करने के लिए नया फॉर्मूला लागू किए जाने के एक दिन बाद आया है।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि घरेलू गैस की कीमत अब अंतर्राष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर दिया गया है और घरेलू गैस की कीमत अब भारतीय क्रूड बास्केट के अंतर्राष्ट्रीय दाम का 10% होगा। यह हर महीने तय किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा था कि पारंपरिक क्षेत्रों (एपीएम) से उत्पादित प्राकृतिक गैस अब अमेरिका-रूस की तरह कच्चे तेल की कीमतों से जुड़ी होगी। पहले कीमतें गैस की कीमत के आधार पर तय होती थीं। अब एपीएम गैस की कीमत भारतीय बास्केट में कच्चे तेल की कीमत का 10 फीसदी होगी। हालांकि, यह लागत 6.5 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) से अधिक नहीं होगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow