UP: सीएम योगी आदित्यनाथ का आज अयोध्या का दौरा, मंदिर निर्माण के कार्यों का करेंगे अवलोकन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (19 अगस्त) अयोध्या जिले के दौरा पर है। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक बयान में बताया गया था कि, सीएम योगी शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे अयोध्या के राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

कार्यालय ने बताया कि, सीएम योगी का जिले में दर्शन-पूजन एवं भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साकेतवासी पूज्य महंत श्री रामचन्द्र परमहंस दास जी महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री राम जन्मभूमि परिसर में जाकर मंदिर निर्माण के कार्यों का अवलोकन करेंगे और बाद में अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।अयोध्या में दो घंटे रुकने के बाद सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

जिलाधिकारी नितीश कुमार के मुताबिक, मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के साथ वाराणसी में यूथ20 (Y20) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow