रक्षा मंत्रालय की भूमि पर मानक के विपरीत व गैर लाइसेंसी संचालित हो रहे हैं होटल, गेस्ट हाउस व पेइंग गेस्ट हाउस
वाराणसी। योगी सरकार की बुल्डोजर शांत होने से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों का हौसला बुलंद हो गया है, ऐसा ही मामला इंग्लिशिया लाइन से अंधरापुल तक फैली रक्षा मंत्रालय की 11 एकड़ भूमि पर देखने को मिला, जहां दबंगो ने रक्षा मंत्रालय की भूमि पर अवैध कब्जा कर वीडिए से नक्शा पास कराये बिना भवनो का निर्माण कर लिया और उसी भवनो में मानक के विपरित होटल, गेस्ट हाउस व पेइंग गेस्ट हाउस का धड़ल्ले से संचालन करने लगे है। जिसमे नियमो की अनदेखी कर होटल, गेस्ट हाउस व पेइंग गेस्ट हाउस में मानक के अनुरूप न तो साजो-सामान उपलब्ध है और न ही मानक के अनुरूप यात्रियों को सुविधाएं मिलती है।

रक्षा मंत्रालय की भूमि पर मानक के विपरीत व गैर लाइसेंसी संचालित हो रहे हैं होटल, गेस्ट हाउस व पेइंग गेस्ट हाउस
जिम्मेदार मूकदर्शक, देह व्यापार को मिल रहा है बढ़ावा, लाभान्वित हो रहे हैं चोर, उचक्के, और अपराधी
वाराणसी। योगी सरकार की बुल्डोजर शांत होने से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों का हौसला बुलंद हो गया है, ऐसा ही मामला इंग्लिशिया लाइन से अंधरापुल तक फैली रक्षा मंत्रालय की 11 एकड़ भूमि पर देखने को मिला, जहां दबंगो ने रक्षा मंत्रालय की भूमि पर अवैध कब्जा कर वीडिए से नक्शा पास कराये बिना भवनो का निर्माण कर लिया और उसी भवनो में मानक के विपरित होटल, गेस्ट हाउस व पेइंग गेस्ट हाउस का धड़ल्ले से संचालन करने लगे है।
जिसमे नियमो की अनदेखी कर होटल, गेस्ट हाउस व पेइंग गेस्ट हाउस में मानक के अनुरूप न तो साजो-सामान उपलब्ध है और न ही मानक के अनुरूप यात्रियों को सुविधाएं मिलती है। होटल, गेस्ट हाउस व पेइंग गेस्ट हाउस के कमरे का देह व्यापार के लिए जबरदस्त उपयोग किया जाता है जिससे क्षेत्रीय नागरिकों में जबरदस्त रोष व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंग्लिशिया लाइन से अंधरापुल तक फैली रक्षा मंत्रालय की 11 एकड़ भूमि पर क्षेत्र के दबंगो ने अवैध कब्जा कर वीडिए से नक्शा पास कराये बिना अवैध भवनो का निर्माण कर लिया। सूत्रो की माने तो अवैध निर्माण के दौरान वीडिए के कर्मचारी निर्माण स्थल पर पहुंचे और सुविधा शुल्क लेकर चम्पत हो गये। केयरटेकर के रूप में मौजूद नगरनिगम ने भी उक्त भूमि पर दुकानो का निर्माण कराकर लाभार्थियों को आवंटित कर दिया। लाभार्थियों ने आवंटन का दुरूपयोग कर उस स्थान पर होटल, गेस्ट हाउस व पेइंग गेस्ट हाउस का रूप देकर लाभान्वित होते रहे और जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए थे।
अन्ततोगत्वा नगरनिगम ने कुछ होटल, गेस्ट हाउस व पेइंग गेस्ट हाउस का संचालन करने वालो का आवंटन निरस्त कर दिया है। मानक के विपरीत बने होटल, गेस्ट हाउस व पेइंग गेस्ट हाउस को जिम्मेदार अधिकारियों ने न तो लाइसेंस जारी किया है और न ही नक्शापास ही किया है, इसके बाद भी क्षेत्र में धड़ल्ले से होटल, गेस्ट हाउस व पेइंग गेस्ट हाउस संचालित हो रहा है और जिम्मेदार मूकदर्शक हैं। उसका खामियाजा एक तरफ दूर-दराज से आये यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं देह व्यापार में लिप्त लोग व जेब कतरे, चोर अपना ठिकाना बनाते है। सूत्रो की माने तो होटल, गेस्ट हाउस व पेइंग गेस्ट हाउस संचालक स्थानीय पुलिस की आवाभगत कर क्षेत्र में वर्चस्व कायम करते हैं। हदें पार होने पर स्थानीय पुलिस कुछ होटलो में छापेमारी कर चोर, उचक्कों व देह व्यापारियो को गिरफ्तार कर खानापूर्ति कर देती है परन्तु उक्त होटल, गेस्ट हाउस व पेइंग गेस्ट हाउस के लाइसेंस या उसकी वैधानिकता की जांच नहीं होती।
What's Your Reaction?






