उदयपुर की आयड नदी में शव मिलने से फैली सनसनी

उदयपुर के आयड नदी में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।

उदयपुर की आयड नदी में शव मिलने से फैली सनसनी

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र की आयड़ नदी में शुक्रवार को शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार हत्या की जताई जा रही है। 

दरअसल शुक्रवार सुबह उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के एकलिंगपुरा स्थित आयड़ नदी में शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और आयड पुलिया पर वाहनों का जाम लग गया।
वही शव मिलने की सूचना के बाद प्रताप नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवाया है।
वही पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए है, और शव की शिनाख्त में जुट गई है। शव की पहचान होने के बाद परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शव को कट्टे में डालकर नदी में फेंका था। ऐसे में प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है, जिसकी हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow