यूपी: निजी विवाद में शख्स ने परिवार के 3 बच्चों को कार से कुचलने की कोशिश, घटना CCTV में हुई कैद

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मंगलवार को एक कार सवार ने तीन बच्चों को कुचल ने की कोशिश की थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कार चालक ने पिता से निजी दुश्मनी के चलते उनके बच्चों को जान से मारने की कोशिश की थी। इस घटना में इलाज के बाद तमाम पीड़ित सुरक्षित हैं। यह घटना CCTV में कैद हुई थी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बच्चे एक बच्चे को गोद में लेकर सड़क के किनारे चल रहे थे। तभी अचानक, एक स्विफ्ट डिजायर उनके पास आई और उन्हें पहियों के नीचे कुचलने की कोशिश की।

शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की पहचान गोविंद यादव के रूप में हुई है, जो पीड़ितों के ही गांव का रहने वाला है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बच्चों को चोंट लगने से होस्पिटल ले जाया गया था। जहां उनका इलाज किया गया था। अभी तीनों बच्चे सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow