राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ टिप्पणी कर फंसे उदित राज , बीजेपी ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ टिप्पणी कर फंसे उदित राज , बीजेपी ने किया प्रदर्शन

वाराणसी। कांग्रेस नेता उदित राज के द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर दिए "गुजरात के नमक " वाले बयान पर राजनीति तेज हो गई है। उदित राज के इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में उतर गए हैं। उदित राज से अपने बयान पर माफी मांगने और कांग्रेस पार्टी से माफी की मांग को लेकर वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उदित राज के बहाने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी से भी माफी मांगने की मांग कर डाली।

अपने विवादों से चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के नेता उदित राज एक बार फिर देश की राजनीति में चर्चा में आ गए हैं. मामला राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के बयान पर उदित राज द्वार किए गए ट्वीट का है । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा गुजरात में देश का 76 प्रतिशत नमक बनता है यह बयान गुजरात में दिया गया । इस बयान को लेकर कांग्रेस उदित राज ने ट्वीट करके टिप्पणी की जिसके बाद राजनैतिक प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई। भारतीय जनता पार्टी के साथ तमाम राजनीतिक दलों के लोगों ने उदित राज के इस बयान की निंदा की। इस टिप्पणी को लेकर वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उदित राज सहित कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने उदित राज के बहाने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा और नारेबाजी करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक काशी क्षेत्र के कार्यालय निर्माण विभाग के सहसंयोजक ई हेमंत राज जी रहें एवम नेतृत्वकर्ता उप्र भाजपा के एससी मोर्चे के प्रदेश मंत्री  अशोक सोनकर रहें। इस विरोध प्रदर्शन में देश की प्रतिष्ठित सामाजिक एनजीओ यंग लीफ फाउंडेशन के वालंटियर्स एवम काशी की संस्था रचना अनाथालय के कार्यकर्ता की रहें।

भाजपा कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से रवि सिंह ( जिला कार्यसमिति सदस्य , पिछड़ा मोर्चा, वाराणसी ) , कुणाल साहनी ( सदस्य , युवा मोर्चा , सारनाथ मंडल ) , रोहित मौर्य  ( युवा भाजपा कार्यकर्ता एवम समाजसेवी ) , गोविंद सोनकर  , गुलशन कुमार  , अभिषेक चौरसिया  , रवि मौर्य  , विकास मौर्य  , विनय मौर्य , डा• शशिकांत मिश्र  , प्रदीप कुमार, जितेंद्र एवम सैकड़ों अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवम समाजसेवी रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow