सनबीम के कर्मचारियों की निखरी प् प्रतिभा कहा :- धन्यवाद मधोक परिवार
वाराणसी :- पूरे संसार में रहने वाले समस्त जीवों में अनंत प्रतिभाएं निहित होती हैं जो सुअवसर पाकर प्रस्फुटित होती हैं और निखरती हैं। इन्हीं भावों को ध्यान में रखते हुए "सनबीम स्कूल भगवानपुर" में सहायक कर्मचारियों की प्रतिभाओं के प्रदर्शन हेतु दिनांक 14.03.2023 को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के 100 सहायक कर्मचारियों ने एकजुट होकर बड़े जोश, उमंग, हर्षोल्लास एवं अपने पूरे आत्मविश्वास अपनी अभूतपूर्व क्षमता योग्यता के अनुरूप कौशल ज्ञान को प्रस्तुत कर पूरे विद्यालय परिवार को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सनबीम के कर्मचारियों की निखरी प् प्रतिभा कहा :- धन्यवाद मधोक परिवार वाराणसी :- पूरे संसार में रहने वाले समस्त जीवों में अनंत प्रतिभाएं निहित होती हैं जो सुअवसर पाकर प्रस्फुटित होती हैं और निखरती हैं। इन्हीं भावों को ध्यान में रखते हुए "सनबीम स्कूल भगवानपुर" में सहायक कर्मचारियों की प्रतिभाओं के प्रदर्शन हेतु दिनांक 14.03.2023 को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के 100 सहायक कर्मचारियों ने एकजुट होकर बड़े जोश, उमंग, हर्षोल्लास एवं अपने पूरे आत्मविश्वास अपनी अभूतपूर्व क्षमता योग्यता के अनुरूप कौशल ज्ञान को प्रस्तुत कर पूरे विद्यालय परिवार को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वस्तुतः प्रतिभा विल टू स्किल सांस्कृतिक कार्यक्रम में कवि सम्मेलन, कजरी समूह नृत्य, हिप- हॉप नृत्य, समूह गीत, देशभक्ति की पंक्तियों पर आधारित फैशन शो का सहायक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपने दिल में छुपी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अतिरिक्त इन लोगों ने विद्यालय प्रांगण में हस्तशिल्प कला को दर्शाते हुए क्राफ्ट सेलिंग स्टॉल भी लगाया जो सभी लोगों के आकर्षण का केंद्र था।
इसी क्रम में छात्रावास के मेस सहायक कर्मचारियों ने अनेक फूड आइटम के साथ' फूड स्टॉल' विक्रय हेतु लगाया। कार्यक्रम के अंत में अपने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए सनयीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ दीपक मधोक ने विद्यालय के समस्त सहायक कर्मचारियों का उत्साहवर्धन कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका डॉक्टर भारती मधोक मानद निदेशक हर्ष मधोक उप निदेशिका अमृता बर्मन, सह निदेशिका श्रीमती प्रतिमा गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेरणा शर्मा व सभी शिक्षक गणों ने कार्यक्रम की भूरि- भूरि प्रशंसा की।
सनबीम स्कूल में सहायक कर्मचारियों की प्रतिभाओं का हुआ प्रदर्शन
What's Your Reaction?






