3.69 लाख श्रद्धालुओ दर्शन के लिए अमरनाथ पहुंचे, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा, 31 अगस्त तक चलेगी यात्रा
अमरनाथ में ईस बार बहुत लोग दर्शन के लिए आस्था के साथ पहुंच रहे है। ईस बार की संख्याने पीछली बार का रिकॉर्ड तौड दीया है। 31 अगस्त तक यात्रा चलने वाली है लेकीन सिर्फ 27 दिनो में ही 3.69 लाख श्रद्धालुओने अमरनाथ के दर्शन कीए है।

अमरनाथ में ईस बार बहुत लोग दर्शन के लिए आस्था के साथ पहुंच रहे है। ईस बार की संख्याने पीछली बार का रिकॉर्ड तौड दीया है। 31 अगस्त तक यात्रा चलने वाली है लेकीन सिर्फ 27 दिनो में ही 3.69 लाख श्रद्धालुओने अमरनाथ के दर्शन कीए है।
अमरनाथ यात्रा अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल के रास्ते होती है। यात्रा दो मार्गों से होती है, बालटाल से रास्ता आसान है। 1 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा को 27 दिन हो गए हैं। अब तक 3.69 लाख श्रद्धालु अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं। इसके साथ ही पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया। साल 2022 में पूरे सीजन में कुल 3.65 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये। इस साल यह आंकड़ा 3,69,288 तक पहुंच गया है। जबकि यात्रा में अभी एक महीने से ज्यादा का समय बाकी है। 62 दिनों की यह यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।
यात्रा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को 9,150 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किये। वहीं यात्रा के दौरान विभिन्न कारणों से 40 लोगों की मौत हो चुकी है।
बालटाल के छोटे रास्ते को इस बार काफी विकसित किया गया है। 16 किमी मार्ग पर 11 किमी सड़क बनने से राह आसान हो गई है। हालाँकि, 5 किमी की सड़क अभी भी संकरी है। यात्रा सुरक्षा को पाँच स्तरों में विभाजित किया गया है। इस साल अमरनाथ यात्रा पर कई विदेशी श्रद्धालु भी आए हैं।
What's Your Reaction?






