शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकठ तिवारी का लगातार स्वच्छता के 58दिन।

वाराणसी 29 जुलाई। आजादी के अमृत महोत्सव में दक्षिणी विधानसभा वाराणसी में 2 जून 2022 से 15 अगस्त 2022 तक 75 दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम चल रहा है।इस क्रम में आज स्वच्छता के 58 दिन पूरे हुए।

शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकठ तिवारी का लगातार स्वच्छता के 58दिन।

वाराणसी 29 जुलाई। आजादी के अमृत महोत्सव में दक्षिणी विधानसभा वाराणसी में 2 जून 2022 से 15 अगस्त 2022 तक 75 दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम चल रहा है।इस क्रम में आज स्वच्छता के 58 दिन पूरे हुए।
 विदित हो कि माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रेरणा से आजादी के अमृत महोत्सव में दक्षिण विधानसभा में स्थानीय विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में लगाता 75 दिवसीय स्वच्छता का कार्यक्रम 2 जून से चल रहा है। यह कार्यक्रम 15 अगस्त को पूर्ण होगा।
आज कार्यक्रम के तहत पितृकुण्ड पर एवं आसपास विभिन्न मोहल्लों में कार्यकर्ताओं एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के नागरिकों के साथ स्वच्छता कार्यक्रम किया गया।


स्वच्छता के दौरान घर-घर जनसंपर्क किया जा रहा था। लोगों की समस्याओं के संबंध में जानकारियां प्राप्त की जा रही थी। साथ ही साथ सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए आग्रह किया जा रहा था।और आजादी के अमृत महोत्सव में माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक लगातार अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने हेतु आग्रह किया जा रहा था।


स्वच्छता एवं संपर्क के वाद क्षेत्रीय लोगों द्वारा पितृकुण्ड पर ही संवाद का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें क्षेत्र के लोगों से संवाद किया एवं समस्यायों के बारे में चर्चा किया।


 कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शुरू होकर 10 बजे तक चला।
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता ,संजय केशरी सौरभ दीक्षित पार्षद शंकर शाहू, अमरेश उमग, प्रदीप तिवारी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow