74वां गणतंत्र दिवस जनपद में पूरे सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

वाराणसी। 74वां गणतंत्र दिवस जनपद में पूरे सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उत्तर प्रदेश की स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने पुलिस लाइन मे देश की आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फ़हराया तथा गुब्बारे आसमान में उड़ाकर शांति का संदेश दिया एवं परेड की सलामी ली। इससे पूर्व कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने मंडलीय कार्यालय पर, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम कलेक्ट्रेट के प्राचीर पर, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल विकास भवन में देश की आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा स्वतंत्र भारत के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में धर्म, जाति, क्षेत्र और भाषा के भेदभाव के बिना देश की स्वतंत्रता और सम्मान अक्षुण्ण रखने का शपथ लिया गया।

74वां गणतंत्र दिवस जनपद में पूरे सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी भवनों पर देश की आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया

मंत्री रविंद्र जायसवाल पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित भी किया

कमिश्नर मंडलीय कार्यालय, जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट के प्राचीर पर, मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में देश की आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया

अधिकारियों/कर्मचारियों ने स्वतंत्र भारत के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में धर्म, जाति, क्षेत्र और भाषा के भेदभाव के बिना देश की स्वतंत्रता और सम्मान अक्षुण्ण रखने का शपथ लिया

जिलाधिकारी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को किया सम्मानित

काशी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व में सबसे आगे जा रहा है-स्टाम्प मंत्री

ब्रिटेन जो हमारे देश पर ढाई सौ साल तक राज किया, आज उसी को पछाड़कर भारत अर्थव्यवस्था में दुनिया के पांचवें पायदान पर है-रविन्द्र जायसवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के सिद्धि का परिणाम है कि सदियो पश्चात नव्य भव्य श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना-स्टांप मंत्री, रविंद्र जायसवाल

देश की आजादी असंख्य वीर शहीदों एवं देशभक्तों की कुर्बानी के पश्चात मिला है, इसे अक्षुण्ण बनाए रखने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है-कमिश्नर

हम विश्व के सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र बने हैं-कौशल राज शर्मा

आज हम एक मजबूत लोकतांत्रिक देश में खड़े हैं-जिलाधिकारी

पूरे विश्व के सामने हमने अपने आपको स्थापित कर लिया है और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं-एस. राजलिंगम

विज्ञान, स्वास्थ्य,‌ उत्पादन या शिक्षा, सभी क्षेत्रों में देश आगे बढ़ा है, परिणामस्वरूप भारत विश्व की पांचवीं आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित हुआ- डीएम, एस. राजलिंगम

        वाराणसी। 74वां गणतंत्र दिवस जनपद में पूरे सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उत्तर प्रदेश की स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने पुलिस लाइन मे देश की आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फ़हराया तथा गुब्बारे आसमान में उड़ाकर शांति का संदेश दिया एवं परेड की सलामी ली। इससे पूर्व कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने मंडलीय कार्यालय पर, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम कलेक्ट्रेट के प्राचीर पर, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल विकास भवन में देश की आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा स्वतंत्र भारत के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में धर्म, जाति, क्षेत्र और भाषा के भेदभाव के बिना देश की स्वतंत्रता और सम्मान अक्षुण्ण रखने का शपथ लिया गया।


       पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि देश की आजादी हमारे असंख्य वीर शहीदों के बलिदान स्वरूप मिला है, इसे अक्षुण्ण रखने की जिम्मेदारी हम सभी नागरिकों की है। देश की सुरक्षा करने वाले शहीद सैनिकों को नमन करते हैं। पुलिस के जवान भी हमारी सुरक्षा करते हैं, जो शहीद हुए हैं हम उन सब परिवारों का भी नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों के व्यवहार में किसी भी कीमत पर जातिवाद नहीं होना चाहिए, अगर जातिवाद होगा तो हमारा देश कमजोर होगा। वाराणसी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व में सबसे आगे जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन जो हमारे देश पर ढाई सौ साल तक राज किया, आज उसी को पछाड़कर भारत अर्थव्यवस्था में दुनिया के पांचवें पायदान पर है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि हम लोगों का भी प्रयास करना चाहिए कि अपने व्यवहार और कर्तव्य में हर वह काम हो जिससे भारत और समाज का नाम रोशन हो। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि जो कभी असंभव रहा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से सिद्धियों के रूप में सदियो पश्चात नव्य भव्य श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना। इसके लिए उन्होंने काशीवासियों के साथ- साथ जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज नव्य भव्य श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने से रोजाना कई लाख दर्शनार्थी दर्शन के लिए बाबा दरबार आते हैं आज जो काशी में कई लाख लोग दर्शन करने आते हैं और यहाँ की व्यवस्था से किसी को कोई भी कष्ट नहीं हो रहा है।उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में लगभग 05 लाख 50 हजार नियुक्ति सरकारी नौकरियों के लिए हुई है। पहले नियुक्तियां अपने-अपने क्षेत्र के लोगों और भाई भतीजे के लिए होता था। आज लगभग 01 लाख के ऊपर पुलिस की भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि देश में 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू हुआ तथा देश के सभी नागरिको को राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक समानता का अधिकार प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश के पुलिस के जवानों को सैल्यूट करते हुए उन्होंने कहा कि


उनके कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार के कारण आज उत्तर प्रदेश की लायन कानून व्यवस्था बेहतर है। आज उत्तर प्रदेश में 17 करोड़ व्यापारियों ने इन्वेस्ट किया है, क्योंकि यहां का कानून व्यवस्था बेहतर है और उद्यम स्थापना एवं इन्वेस्ट करने के लिए माहौल माकूल है। आज गुंडा, माफिया उत्तर प्रदेश को छोड़कर भाग चुके हैं और इसी कारण उत्तर प्रदेश में उद्योग लग रहे हैं। उद्योग लगेंगे तो लाखों नौजवानों को रोजगार मिलेंगा, सरकार का रिवेन्यू आएगा और जब रिवेन्यू मिलेगा तो प्रदेशवासियों को हॉस्पिटल, सड़क, शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं बेहतर तरीके से सुलभ हो सकेंगे। सरकार का संकल्प है भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले समय में विश्व में एक नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगी। उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश में लाखों-करोड़ों का निवेश होगा। इस अवसर पर मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित भी किया।


     कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने कैंप कार्यालय एवं आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय एकता, अखंडता धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाये रखने के दृष्टिगत शपथ दिलायी गई। कमिश्नरी कार्यालय पर ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने कहा कि 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू हुआ तथा देश के सभी नागरिको को राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक समानता का अधिकार प्राप्त हुआ। हमारे संविधान में मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। केन्द्र एवं राज्य सरकारों के बीच समन्वित संबंध के लिए मार्गदर्शी सिद्धान्त बनाये गये है। देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देशभक्तों की कुर्बानी के पश्चात मिला है

, इसे अक्षुण्ण बनाए रखने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है। हम विश्व के सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र बने हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी को एक सूत्र में बांधने व राष्ट्रीय एकता की भावना के गौरव का उत्सव है। आने वाला दशक भारत का होगा। भारत की ऊंचाइयां हर क्षेत्र में देखने को मिल रही हैं। कमिश्नर ने कहा कि हमको प्रयास करना चाहिए कि नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों में सामर्थ्यवान बना सकें। जिससे सब मिलकर देश को और सशक्त बना सकें। अंत्योदय और समानता के आदर्शों को सर्वोपरि रखते हुए सभी का विकास हो और इस उद्देश्य के साथ सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी,तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत में मजबूती से स्थापित करने और विकसित करने की जरुरत है। हम लोगों पर सरकारी सेवाओं में काम करते हुए नागरिकों के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की जिम्मेदारी है।
       जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट के ऐतिहासिक प्राचीर पर ध्वजारोहण करने के पश्चात जनपदवासियों सहित अधिकारी/कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कई देशों को यह शंका थी, कि हमारा देश संविधान को आत्मसात करते हुए गणतांत्रिक व्यवस्था के बल पर आगे बढ़ सकता है या नहीं।

परन्तु आज हम एक मजबूत लोकतांत्रिक देश में खड़े हैं। पूरे विश्व के सामने हमने अपने आपको स्थापित कर लिया है और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। किसी भी क्षेत्र में देखें चाहे वह विज्ञान का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो,‌ चाहे वह उत्पादन का क्षेत्र हो या शिक्षा का क्षेत्र हो इसका परिणाम यह हुआ कि विश्व की पांचवीं आर्थिक शक्ति के रूप में हम उभरे हैं। उन्होंने कहा कि आप सब जानते हैं इस बार जी-20 की कमान भी भारत को मिली है। ग्लोबल स्तर पर भारत को एक बहुत अहम भूमिका निभाने का अवसर मिला है।

उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर हम सबको चिंतन की आवश्यकता है कि हम अपने स्तर से देश के विकास में क्या योगदान दे सकते हैं। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि देश के प्रति हम अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभायें और इतना ध्यान रखा जाय कि मैं जो कर रहा हूं, वह राष्ट्र के विकास के लिए कर रहा हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow