जागरुकता ही संचारी रोगों से बचाव का बेहतर उपाय- डा. नीलकण्ठ• जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू

वाराणसी, 01 अप्रैल 2023 जिले में शनिवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। श्री शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय चिकित्सालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक डा. नीलकण्ठ तिवारी  ने लोगों को संचारी रोग नियंत्रण के लिए शपथ दिलाने के साथ ही रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जागरुकता ही संचारी रोगों के खतरे से बचाव का बेहतर उपाय है।

जागरुकता ही संचारी रोगों से बचाव का बेहतर उपाय- डा. नीलकण्ठ•	जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू

जागरुकता ही संचारी रोगों से बचाव का बेहतर उपाय- डा. नीलकण्ठ• जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू 
 • रैली निकालकर लोगों को  किया जागरूक 
 • 30 अप्रैल तक चलेगा जागरूकता का अभियान 

 वाराणसी, 01 अप्रैल 2023 
जिले में शनिवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। श्री शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय चिकित्सालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक डा. नीलकण्ठ तिवारी  ने लोगों को संचारी रोग नियंत्रण के लिए शपथ दिलाने के साथ ही रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जागरुकता ही संचारी रोगों के खतरे से बचाव का बेहतर उपाय है।


पूर्व मंत्री डा. नीलकण्ठ तिवारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान महज एक अभियान नहीं बल्कि ऐसा अनुष्ठान है जो प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए किया जा रहा है। लिहाजा अभियान में जन सहभागिता बेहद जरूरी है। साफ-सफाई के प्रति हमारी थोड़ी सी जागरुकता सिर्फ हमें ही नहीं परिवार व समाज को गंभीर बीमारियों से बचा सकती है। डा. तिवारी ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब कालरा, प्लेग, कालाजार जैसी बीमारियों से हर वर्ष काफी संख्या में लोग मरते थे। जापानी बुखार भी गोरखपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में हमारे बच्चों की जिंदगी को खत्म कर देता था लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व की देन है कि आज हम ऐसे खतरनाक रोगों पर लगभग नियंत्रण प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा संचारी रोगों खत्म करने के लिए सभी को जागरूक होना आवश्यक है। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि संचारी रोगों के खिलाफ अभियान में एक साथ कई  विभागों का सड़क पर उतरना ही अपने आप में महत्वपूर्ण है। सम्बंधित विभागो के लोग घर-घर जायेगे। लोगो को इसके खतरे से अवगत कराने के साथ ही बचाव के लिये भी जागरूक करेंगे। इससे जरूर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि संचारी रोग सिर्फ लापरवाही से होता है। गंदे पानी का सेवन, घर के आसपास जल-जमाव जैसी छोटी-छोटी बातों के प्रति हम सजग हो जाए तो बड़े खतरे से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी सतर्क रहे। घर के आस-पास गंदे जल का जमाव न होने दे और लोगो को भी इसके प्रति जागरूक करें। संचारी रोग से यदि कोई बीमार होता है तो उसका तत्काल उपचार शुरू कराए। 


समारोह के प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत करते हुए  अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसएस कनौजिया  ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान 30 अप्रैल चलेगा। इस दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड, फाइलेरिया आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा।

आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत ही जनपद में 17 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी।
समारोह का संचालन कर रहे जिला मलेरिया अधिकारी शरद चंद्र पांडेय ने कहा कि अभियान में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी। वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। समारोह में मण्डलीय चिकित्सालय के एसआईसी डाॅ. एसपी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापित डा. वीएस त्रिपाठी ने किया। समारोह में यूनिसेफ के डा. शाहिद के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow