17 सितंबर से पूरे प्रदेश में चलेगा आयुष्मान भवः अभियान, वाराणसी में भी हुआ शुभारम्भ

लखनऊ, 14 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअली आयुष्मान भवः योजना को लॉन्च कर दिया। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 17 सितंबर से इस योजना को लेकर पूरे प्रदेश में अभियान शुरू करेगी। इस अभियान को 5 हिस्सों में विभाजित किया गया है। इसके तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा, जबकि 17 सितंबर से आयुष्मान आपके द्वार 3.0 की भी शुरुआत होगी। यही नहीं इसी दिन से आयुष्मान मेला भी शुरू किया जाएगा। वहीं 2 अक्टूबर से आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान ग्राम पंचायत एवं आयुष्मान अर्बन वार्ड भी शुरू होगा।

17 सितंबर से पूरे प्रदेश में चलेगा आयुष्मान भवः अभियान, वाराणसी में भी हुआ  शुभारम्भ
17 सितंबर से पूरे प्रदेश में चलेगा आयुष्मान भवः अभियान, वाराणसी में भी हुआ  शुभारम्भ 
5 अलग-अलग हिस्सों में अभियान का होगा संचालन
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का होगा आयोजन
आयुष्मान आपके द्वार 3.0 का भी होगा शुभारंभ
आयुष्मान मेला और आयुष्मान सभा से होगा प्रचार प्रसार 
आयुष्मान ग्राम एवं अर्बन वार्ड की भी होगी शुरुआत

लखनऊ, 14 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअली आयुष्मान भवः योजना को लॉन्च कर दिया। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 17 सितंबर से इस योजना को लेकर पूरे प्रदेश में अभियान शुरू करेगी। इस अभियान को 5 हिस्सों में विभाजित किया गया है। इसके तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा, जबकि 17 सितंबर से आयुष्मान आपके द्वार 3.0 की भी शुरुआत होगी। यही नहीं इसी दिन से आयुष्मान मेला भी शुरू किया जाएगा। वहीं 2 अक्टूबर से आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान ग्राम पंचायत एवं आयुष्मान अर्बन वार्ड भी शुरू होगा। 
सेवा पखवाड़े में चलेगा स्वच्छता अभियान
17 सितंबर से शुरू होने वाला सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। ग्राम पंचायत सदस्यों, जेएएस, आरकेएस के सहयोग से प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल स्तरों पर सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं पर इस स्वच्छता कार्यक्रम को चलाया जाएगा। इसके अलावा नियमित स्वैच्छिक रक्तदान की आवश्यकता और सामाजिक एकजुटता के अवसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा। इसी तरह अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता और लोगों को मृत्यु के बाद अंग दान करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कोई भी पात्र लाभार्थी नहीं छूटेगा
आयुष्मान आपके द्वार 3.0 की शुरुआत पीएमजेएवाई योजना के तहत सभी शेष पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड के वितरण के लिए की जा रहीं है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र लाभार्थी न छूटे। आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के इरादे से 2021 में आयुष्मान आपके द्वार 1.0 और 2022 में 'आयुष्मान-आपके द्वार 2.0' चलाया गया था। इसके माध्यम से खुद पंजीकरण करके कार्ड निर्माण किया जा सकेगा। एफएलडब्ल्यू, उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस), कार्ड निर्माण एजेंसियो, स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि का उपयोग करके कार्ड निर्माण की कार्यवाही की जाएगी। घर-घर ई-केवाईसी और कार्ड डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। इस पूरे कार्यक्रम के लिए डीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कार्ड निर्माण के लिए ई-केवाईसी और आईईसी से संबंधित गतिविधियों के लिए आशा कार्यकर्ताओं, पंचायती राज के तहत फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों का समर्थन किया जाएगा। लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों को शामिल किया जा सकता है। 
शनिवार, रविवार को लगेगा हेल्थ मेला
आयुष्मान मेला के अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत सेवाओं के उपयोग को अनुकूलित करने के लिए लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में अपने मुद्दों और चिंताओं को व्यक्त करने के लिए मंच प्रदान करना और समूह कल्याण गतिविधियों के माध्यम से लोगों के बीच व्यवहार परिवर्तन को बढ़ाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसी तरह, प्रत्येक रविवार को मेडिकल कॉलेज द्वारा सीएचसी पर साप्ताहिक मेला आयोजित होगा। इसमें देखभाल की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए सीएचसी में विशेषज्ञ और आउटरीच सेवाओं तक पहुंच में वृद्धि होगी। विशिष्ट देखभाल के माध्यम से स्क्रीनिंग, निदान और बुनियादी एवं उन्नत स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिनमें तृतीयक देखभाल सेटअप और विशिष्ट एवं नैदानिक सेवाओं के लिए रेफरल शामिल है। 
स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बढ़ाई जाएगी जागरूकता
2 अक्टूबर से आयुष्मान सभा की शुरुआत होगी। इसके तहत विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक ग्राम, वार्ड स्तर पर वीएचएसएनसी, नगरीय निकाय के नेतृत्व में आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें आयुष्मान कार्ड का वितरण एवं प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें पात्र लाभार्थियों की सूची के साथ ही उपचार प्राप्त लाभार्थियों की सूची और सूचीबद्ध अस्पतालों की सूची के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। एनसीडी, टीबी और सिकल सेल रोग, संचारी सेवाओं और उनके उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने और आभा आईडी के निर्माण की सुविधा के लिए विशेष स्वास्थ्य वार्ता होगी। इसके अलावा आयुष्मान ग्राम पंचायत व आयुष्मान अर्बन वार्ड्स का भी आयोजन होगा। यह वो दर्जा है जो मार्च 2024 तक विभिन्न मापदंडों को प्राप्त करने वाले ग्रामों व वार्ड्स को प्रदान किया जाना है।
 वाराणसी में भी हुआ शुभारम्भ 
सभी को निरोग रखने के लिए चलेगा आयुष्मान भवः अभियान, राष्ट्रपति ने किया का वर्चुअल शुभारंभ
पंडित दीनदयाल चिकित्सालय से शुरू हुआ जनपद स्तरीय अभियान, देखा गया सजीव प्रसारण
आयुष्मान भारत से जुड़ी समस्त योजनाओं का बेहतर तरीके से होगा क्रियान्वयन – पूनम मौर्य
जनपद के प्रत्येक व्यक्ति को चिकित्सा व स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा – हंसराज विश्वकर्मा
छह लाख से अधिक पात्र लाभार्थियों का बन चुका है आयुष्मान कार्ड, जल्द ही अन्य लाभार्थियों का बनेगा – जिलाधिकारी
कार्यक्रम में चार निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र और पाँच आयुष्मान लाभार्थियों को मिला पीवीसी कार्ड     
वाराणसी, 
            सभी को निरोग रखने की उम्मीद से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को बटन दबाकर आयुष्मान भवः अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अभियान के साथ ही राष्ट्रपति एवं केन्द्…
 सभी को निरोग रखने के लिए चलेगा आयुष्मान भवः अभियान, राष्ट्रपति ने किया का वर्चुअल शुभारंभ
पंडित दीनदयाल चिकित्सालय से शुरू हुआ जनपद स्तरीय अभियान, देखा गया सजीव प्रसारण
आयुष्मान भारत से जुड़ी समस्त योजनाओं का बेहतर तरीके से होगा क्रियान्वयन – पूनम मौर्य
जनपद के प्रत्येक व्यक्ति को चिकित्सा व स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा – हंसराज विश्वकर्मा
छह लाख से अधिक पात्र लाभार्थियों का बन चुका है आयुष्मान कार्ड, जल्द ही अन्य लाभार्थियों का बनेगा – जिलाधिकारी
कार्यक्रम में चार निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र और पाँच आयुष्मान लाभार्थियों को मिला पीवीसी कार्ड   

 
वाराणसी, 13 सितंबर 2023 
            सभी को निरोग रखने की उम्मीद से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को बटन दबाकर आयुष्मान भवः अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अभियान के साथ ही राष्ट्रपति एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े सभी लोगों को स्वस्थ और निरोग बनाए रखने का सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का लक्ष्य निर्धारित किया है। जनपद स्तर से आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ समारोह व संजीव प्रसारण पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने की। इस अवसर पर एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, अगजरा विधायक त्रिभुवन राम, मंत्री अनिल राजभर प्रतिनिधि व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, सीएमओ डॉ संदीप चौधरी, सीएमएस डॉ दिग्विजय सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
            कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ किया जाएगा, जो कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती दो अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। इस 15 दिवसीय अभियान में आयुष्मान भारत से जुड़ी समस्त योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जाएगा। 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा शुरू होगा। इसके साथ स्वच्छता अभियान, आयुष्मान कार्ड वितरण अभियान, आयुष्मान ग्राम पंचायत, आयुष्मान मेला, रक्तदान और अंगदान जैसे कई कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इस अभियान में जनपद के समस्त आयुष्मान भारत योजना के पात्र सूचीबद्ध लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। आयुष्मान कार्ड से लाभार्थियों को निःशुल्क पाँच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों से अपील की कि अभियान के सफल संचालन के लिए समुदाय में सभी लोगों की मदद करें और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएं।
            जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में जनपद के सभी लोगों को बेहतर चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस अभियान से जनपद के प्रत्येक व्यक्ति को चिकित्सा व स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध किया कि ऐसे लाभार्थियों की सूची तैयार करें, जिससे पता चल सके कि कितने लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बना और कितनों का नहीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस 15 दिवसीय अभियान में सौ फीसदी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। साथ ही अन्य चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
            जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान भवः अभियान के प्रमुख पाँच घटक सेवा पखवाड़ा, आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान सभा, आयुष्मान मेला (प्रत्येक शनिवार), आयुष्मान ग्राम पंचायत संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही आयुष्मान अर्बन (नगरीय), आंगनबाड़ी एवं शासकीय शालाओं में बच्चों की स्क्रीनिंग आदि संबंधी जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयुष्मान आपके द्वार 3.0 में उन पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे जिनके सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 में नाम हैं, अंत्योदय लाल राशन कार्ड हो या श्रम कार्ड अक्टूबर 2019 से अक्टूबर 2020 के बीच बना हो। जनपद में ऐसे 12 लाख लाभार्थी हैं, जिसमें से छह लाख से अधिक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष सभी लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड अभियान में बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से प्राप्त निर्देश के क्रम में पात्र गृहस्थी कार्ड (छह यूनिट या उससे अधिक) वाले परिवारों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। आयुष्मान एप से लाभार्थी स्वयं आयुष्मान कार्ड बना सकता है। 
            इस मौके पर पद्मश्री प्रो केके त्रिपाठी, पद्मश्री प्रो सरोज चूड़ामणि, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने भी आयुष्मान भवः अभियान को सफल बनाए जाने को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। सीएमओ ने कहा कि अभियान के सफलतापूर्वक संचालन के लिए विभागीय सभी अधिकारियों को ज़िम्मेदारी दी जा चुकी है। जनपद स्तर पर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रत्येक शनिवार को आयुष्मान मेला में प्रथम सप्ताह गैर संचारी रोगों, दूसरे सप्ताह संचारी रोगों जैसे टीबी, कुष्ठ व अन्य, तीसरे सप्ताह मातृ-बाल स्वास्थ्य व पोषण एवं चौथे सप्ताह नेत्रदान देखभाल संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
निक्षय मित्रों को मिला प्रशस्ति पत्र तो आयुष्मान लाभार्थियों को पीवीसी कार्ड - कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके उपचार में बेहतर सहयोग करने के लिए चार निक्षय मित्रों राहुल राय, अरुण कुमार सिंह, डॉ प्रीति व अजीत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के पाँच लाभार्थियों नीलम गुप्ता, सोना देवी, सहिदुनिशा, अमरावती देवी व मुन्नी देवी को आयुष्मान पीवीसी कार्ड प्रदान किया गया। 
इस मौके पर एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, नोडल अधिकारी, अधीक्षक, चिकित्साधिकारी, डीपीएमयू इकाई, डीएचईआईओ, चिकित्सक, डीआईयू  एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow