उत्तराखंड समाज के चुनाव में प्रो. एके जोशी अध्यक्ष व प्रकाश सचिव बने

वाराणसी। उत्तराखंड समाज वाराणसी आमसभा की बैठक रविवार को बीएचयू स्थित एम्पीथियेटर ग्राउंड में आयोजित की गयी। इस दौरान समाज की गतिविधियों से सभी सदस्यों को अगवत कराया और भविष्य के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गयी। सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने करने पर भी चर्चा की, इसी क्रम में कुछ सदस्यों ने गुप्त आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। तदोपरांत उत्तराखंड समाज वाराणसी की कार्यकारिणी समिति वर्ष 2023 का चुनाव भी हुआ।

उत्तराखंड समाज के चुनाव में प्रो. एके जोशी अध्यक्ष व प्रकाश सचिव बने

उत्तराखंड समाज के चुनाव में प्रो. एके जोशी अध्यक्ष व प्रकाश सचिव बने

भविष्य के कार्यक्रमों व संगठन को मजबूत करने पर भी हुई चर्चा

वाराणसी। उत्तराखंड समाज वाराणसी आमसभा की बैठक रविवार को बीएचयू स्थित एम्पीथियेटर ग्राउंड में आयोजित की गयी।

इस दौरान समाज की गतिविधियों से सभी सदस्यों को अगवत कराया और भविष्य के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गयी। सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने करने पर भी चर्चा की, इसी क्रम में कुछ सदस्यों ने गुप्त आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।

तदोपरांत उत्तराखंड समाज वाराणसी की कार्यकारिणी समिति वर्ष 2023 का चुनाव भी हुआ। चुनाव अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार सिंह की देखरेख में हुए इस चुनाव में अध्यक्ष प्रो. ए. के. जोशी, उपाध्यक्ष प्रथम जी.बी जोशी,

उपाध्यक्ष द्वितीय एस. बी. बेलवाल, सचिव प्रकाश सिंह बिष्ट, उप सचिव प्रथम पंकज सिंह नेगी, उप सचिव द्वितीय गोपाल सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष एन. सी. पाण्डेय, सांस्कृतिक सचिव आशा रोड़े, मीडिया प्रभारी ज्ञान सिंह रौतेला, प्रतिनिधि वरुणापार भुवन सुयाल, सुसुवाहीं कुंदन सिंह नेगी, रामनगर दीपक सिंह रावत व शहरी क्षेत्र पंडित विनोद त्रिपाठी बनाये गये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow