महाराष्ट्र: मुंबई पर वायु प्रदूषण का मायाजाल, दुनियाभर के प्रदूषित शहरों में दूसरे नंबर पर, चौंकाने वाली है ये रिपोर्ट

इस कारण 2 फरवरी तक मुंबई सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया।

महाराष्ट्र: मुंबई पर वायु प्रदूषण का मायाजाल, दुनियाभर के प्रदूषित शहरों में दूसरे नंबर पर, चौंकाने वाली है ये रिपोर्ट


मुंबई वायु प्रदूषण के मामले में विश्वभर में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। स्विस एयर ट्रैकिंग इंडेक्स (आईक्यूएयर) के नई सूची के अनुसार पहले नंबर पर पाकिस्तान का लाहौर शहर है, दूसरे नंबर पर मुंबई और तीसरे स्थान पर काबुल को रखा गया है। 

29 जनवरी के बाद मुंबई की आबोहवा में प्रदूषण बढ़ा

बता दें कि स्विस एयर ट्रैकिंग इंडेक्स एक वास्तविक समय वायु गुणवत्ता मॉनिटर है। इसकी सूची के अनुसार  29 जनवरी से 8 फरवरी के बीच एक सप्ताह के लिए देश में सबसे प्रदूषित शहर और विश्व स्तर पर दूसरे सबसे प्रदूषित शहर के रूप में मुंबई को रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई को 29 जनवरी के दिन वायु प्रदूषण के मामले में सबसे खराब शहर की रैंकिंग में 10वें नंबर पर रखा गया था। 29 जनवरी के बाद मुंबई शहेर की आबोहवा में प्रदूषण का प्रमाण लगातार बढ़ता गया। इस कारण 2 फरवरी तक मुंबई सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया। 

इस साल 'खराब' और 'बेहद खराब' दिन दोगुने 

जानकारी के अनुसार, 13 फरवरी तक मुंबई ने वायु प्रदूषण के मामले में सबसे कुख्यात दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया और अब दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जानकारी के मुताबिक, पिछली 3 सर्दियों की तुलना में इस साल मुंबई में 'खराब' और 'बेहद खराब' दिन दोगुने से भी ज्यादा थे। मुंबई की हवा में निर्माण की धूल 71% से अधिक पार्टिकुलेट मैटर लोड का कारण है। वहीं, अन्य स्त्रोत में कारखाने, बिजली संयंत्र आदि शामिल है। मुंबई में प्रदूषण के मामले में बीकेसी टॉप पर, देवनार दूसरे नंबर पर और अंधेरी का इलाका तीसरे स्थान पर है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow