आचार्य पंडित ज्योतिषाचार्य त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल से जाने आपका 2024 कैसा रहेगा

2024 का आरंभ कन्या लग्न और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में हो रहा है। कन्या लग्न के स्वामी बुध वक्री अवस्था में शुक्र के साथ तीसरे स्थान पर स्थित हैं.सूर्य और मंगल का शुभ योग चतुर्थ भाव में है. शनि शतभिषा नक्षत्र में है, चंद्रमा पर पाप दृष्टि होती है। वर्ष में बहुत सारे राजनैतिक सामाजिक परिवर्तन के योग दिखाई दे रहे हैं.

आचार्य पंडित ज्योतिषाचार्य  त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल से जाने   आपका 2024  कैसा रहेगा

2024 का आरंभ कन्या लग्न और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में हो रहा है। कन्या लग्न के स्वामी बुध वक्री अवस्था में शुक्र के साथ तीसरे स्थान पर स्थित हैं.सूर्य और मंगल का शुभ योग चतुर्थ भाव में है. शनि शतभिषा नक्षत्र में है, चंद्रमा पर पाप दृष्टि होती है। वर्ष में बहुत सारे राजनैतिक सामाजिक परिवर्तन के योग दिखाई दे रहे हैं.


मेष राशि के लोग बुद्धिमान, साहसी और व्यवहारकुशल होते हैं। इस राशि के लोग आर्थिक रूप से समृद्ध होते हैं और विलासिता पसंद करते हैं। बृहस्पति की  कृपा रहेगी.आर्थिक स्थिति लाभकारी रहेगी. आय के नए स्रोत बन सकते हैं। निवेश के लिए यह साल आपके लिए बेहतर रहने वाला है।  इस साल के पहले भाग में आपका जीवन खुशहाल रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए साल 2024 काफी अनुकूल रहने वाला है, इस साल परिणाम आपकी मेहनत के अनुसार ही मिलेंगे।

वृषभ राशि में जन्मे व्यक्तियो के लिए  साल 2024 में बृहस्पति देव मेहरबान रहने वाले हैं, इस साल वृषभ राशि के जातकों को खूब मान-सम्मान मिल सकता है। साल 2024 में शनि देव आपके सप्तम भाव में रहने वाला हैं, इसलिए कभी-कभी शनि का आपके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में यह वर्ष आपके लिए लाभकारी साबित होने वाला है, छात्रों को उनकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। पढ़ाई के लिए विदेश भी जा सकते हैं।

मिथुन राशि के लोगों की बौद्धिक क्षमता बहुत अधिक होती है. यह साल खुशखबरी से भरा रहेगा। सफलताओ के साथ प्रसिद्धि और धन का लाभ भी मिलने वाला है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, अगर आपको कोई बीमारी है तो भी वह कम होगी। नौकरी बदलने के भी बेहतर योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए फायदेमंद रहेगा. व्यापारी इस साल किसी दूसरे बिजनस में भी निवेश कर सकते हैं। 
 विद्यार्थियों के लिए भी यह साल काफी फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि वालो को रोजगार के लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की भी संभावना बन सकती है। काफी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लव लाइफ में जिद करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा, जिससे आपको काफी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा.भारी धन निवेश करना ठीक नहीं रहेगा अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को इस साल शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी।

सिंह राशि के लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। यह साल आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। वर्ष की शुरुआत में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.सूझबूझ से सभी परेशानियों को दूर करने में सक्षम होंगे। किसी करीबी के व्यवहार से दुखी भी हो सकते हैं। साल के उत्तरार्ध में अनुकूल साबित होने वाला है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी के साथ नई संपत्ति खरीद सकते हैं। छात्रों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है, कड़ी मेहनत करने पर ही उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
कन्या राशि के लोग बहुत बुद्धिमान, विवेकशील, आर्थिक, चतुर और चालाक होते हैं। यह वर्ष काफी फायदेमंद रहने वाला है।हर तरफ से लाभ मिलने वाला है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वर्ष का पूर्वाद्ध  प्रेम, विवाह और संतान के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। काम-धंधे के लिए  काफी अच्छा रहेगा, बस आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं इसलिए अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखें। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे.

तुला राशि वालों के लिय शनि के प्रभाव से परिवार में सुख-शांति रहेगी और परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है. स्वास्थ्य अनुकूल रहने वाला है। घर या कार खरीदने के योग हैं.लव लाइफ और पर्सनल लाइफ के लिए वर्ष का उत्तरार्ध काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी मेंप्रमोशन मिल सकता है.आमदनी के अन्य मार्ग भी बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष मिलाजुला रह सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है, जिससे सभी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध उतार-चढ़ाव वाले रहेंगे.

वृश्चिक राशि वालों के लिए सभी ग्रह आप पर मेहरबान नजर आ रहे हैं, जिससे आपको जीवन के सभी क्षेत्रों में अच्छी सफलता मिलेगी। हालांकि शनि ग्रह की वजह से कुछ परेशानियां हो सकती हैं लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप सभी समस्याओं से निपटने में सक्षम होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार में किसी सदस्य का विवाह भी हो सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए 2024 उतार-चढ़ाव वाला रहेगा लेकिन पूरे साल एक दूसरे का साथ देते हुए कार्य करेंगे. यह वर्ष आपके लिए नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, अच्छे परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि वालो के लिए बृहस्पति के आठवें भाव में और शनि के बारहवें भाव में होने के कारण के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आर्थिक मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन कड़ी मेहनत के बाद आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस साल जब आप निवेश करें तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। परिवार में पहले जैसी सुख-शांति नहीं रहेगी, जिसके कारण आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। वर्ष के उत्तरार्ध में सब कुछ ठीक होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष अच्छा रहेगा।

मकर राशि के लिए वर्ष का पूर्वाद्ध काफी बेहतर रहने वाला है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं आपको सफलता की ऊंचाइयों तक ले जा सकती हैं। परिवार में भी शांति रहेगी और परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम भी बना रहेगा। यह वर्ष आपके विवाह के लिए अनुकूल है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और इस साल आपको सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है, जिससे समाज में आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष के उत्तरार्ध में अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो सोच-समझकर करें।

कुंभ राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। वर्ष के पूर्वाद्ध में परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं और इस वजह से भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा कुछ अदालती उलझन आपको चिंतित कर सकती हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी विस्तार होगा। छात्रों के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है, प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।

मीन राशि के लिए वर्ष का पूर्वाद्ध काफी अच्छा रहने वाला है। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। लेकिन घर में कुछ लोगों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा नहीं रहेगा, जिससे आपके मन को ठेस पहुंच सकती है। नवविवाहित जातकों को इस साल कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है। आपके लग्न भाव पर केतु की छाया भी दिखाई दे रही है, जिसके कारण आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।  वाहन आदि सावधानी से चलाना चाहिए और स्वभावी जल्दबाजी से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन आपके दांपत्य जीवन में कुछ खटास आ सकती है। यह साल आपके लिए अच्छी नौकरी भी लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए यह साल अनुकूल रहेगा. वर्ष के उत्तरार्ध में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow