बालों का ग्रोथ बढ़ाने के लिए ऐसे करें करी पत्तों का इस्तेमाल

अगर आप बालों का ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए घर पर ही यह दोनों चीजें इस्तेमाल करें। इससे बालों का ग्रुप तेजी से बढ़ेगा।

बालों का ग्रोथ बढ़ाने के लिए ऐसे करें करी पत्तों का इस्तेमाल

     लंबे और हेल्थी बाल हर किसी को पसंद होते हैं। लेकिन आज के समय में बालों को लंबा करना काफी मुश्किल हो गया है। धूल और पोलूशन की वजह से बाल बहुत ज्यादा झड़ने लगते हैं। साथ ही बालों का ग्रोथ जैसे रुक जाता है। बालों का ग्रोथ बढ़ाने के लिए बहुत से नुस्खे अपनाए जाते हैं। लेकिन फिर भी बालों में कोई खास बदलाव नहीं आ पाता। बालों के लिए करी पत्ते बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा मेथी दाने भी बालों को बहुत से फायदे पहुंचा सकते हैं। अगर आप इन दोनों चीजों का साथ में इस्तेमाल करते हैं तो यह बालों का ग्रोथ बढ़ा सकता है। आज हम इन दोनों के कॉन्बिनेशन के बारे में बात करेंगे।
        बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए आप एक तेल तैयार कर सकते हैं। इस तेल को तैयार करने के लिए नारियल तेल लेकर उसे गर्म करें। इस तेल में एक चम्मच मेथी के दाने और करी पत्ते डालें। इस तेल को अच्छे तरीके से गर्म करें। जब इसका रंग थोड़ा बदल जाए तब गैस बंद कर लें‌। इस तेल को छान लें। इस तेल का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार बालों पर करें। बालों में अच्छे तरीके से मसाज करें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। ऐसा करने से बालों का रुका हुआ ग्रोथ बढ़ेगा। अगर आप चाहें तो हेयर मास्क भी लगा सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच मेथी पाउडर लें। अब इसमें करी पत्तों की पेस्ट डालें। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को बालों में अच्छे तरीके से अप्लाई करें। इसे आधे घंटे तक रहने दें। उसके बाद बालों को धो लें। इस नुस्खे को आप हफ्ते में एक से दो बार जरूर करें। इससे बालों का ग्रोथ बढ़ेगा। साथ ही असमय सफेद हो रहे बालों को भी रोका जा सकता है।
        दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक जरूर करें। साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल ना भूलें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow