UP: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ईदगाह में तोड़फोड़, अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक गांव में ईदगाह में कथित तौर पर तोड़फोड़ करने के आरोप में कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चरथावल थाना क्षेत्र के मथुरा गांव में हुई यह घटना तब प्रकाश में आई जब कुछ लोगों ने देखा कि ईदगाह का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया है और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि ईदगाह के गुंबद के साथ कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई है, जिसके कारण वह क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम क्षतिग्रस्त गुंबद की मरम्मत का भी प्रयास कर रही है। 

वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम समाज के लोगों ने इस मामले पर रोष प्रकट किया और कहा कि यह किसी असामाजिक तत्व की हरकत है। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना से आपसी भाईचारा कम नहीं होगा। ऐसी घटना के बावजूद सांप्रदायिक ताना-बाना बना रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow