उत्तराखंड मौसम अपडेट: बादल फटने और भूस्खलन के कारण बंद हुए राजमार्ग, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है। कई जगहों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शुक्रवार को चार जगहों पर बादल फटने से संपत्तियों को भारी नुकसान होने की खबर है। वहीं, मौसम विभाग ने भी शुक्रवार को उत्तराखंड के सात जिलों के लिए 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

यहां शनिवार दोपहर तक भारी बारिश की संभावना

शुक्रवार को हिमाचल में चार ऐसी जगहें रहीं, जहां बादल फटे। उधर, उत्तराखंड के पौड़ी के थलीसैंण में बादल फटने से आए मलबे से एक गौशाला और आठ छोटी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गईं। कई स्थानों पर बादल फटने और भूस्खलन के परिणामस्वरूप कई राष्ट्रीय राजमार्गों के खंडों सहित कई सड़कें बह गई हैं। पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी में बारिश के कारण नाले एक साथ उफान पर आ गये और 150 मीटर सड़क बह गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड के सात जिलों के लिए 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। अनुमान है कि हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, चंपावत में शनिवार दोपहर तक भारी बारिश हो सकती है। 

उत्तरकाशी में बिजली आपूर्ति बाधित हुई

उत्तरकाशी में भारी वर्षा के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। वहीं, बड़कोट के पास राजतर गंगनानी क्षेत्र में बारिश से बहुत नुकसान होने का अनुमान है। बड़कोट तहसील के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी पानी भर गया था, जिससे SDRF की टीम वहां पहुंची और बचाव कार्य किया। फिलहाल अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। दूसरी तरफ भारी लैंडस्लाइड होने के कारण हल्द्वानी-नैनीताल नेशनल हाइवे बंद कर दिया गया है। चमोली में पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 109 गैरसैंण से कर्णप्रयाग के बीच में कालीमाटी में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके बाद यहां आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow