सिगरा पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया खुलासा, 4 महिलाएं गिरफ्तार

सिगरा पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया खुलासा, 4 महिलाएं गिरफ्तार

कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर देह व्यापार का धंधा करने वालों के खिलाफ सिगरा पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। सिगरा थाना प्रभारी राजू सिंह के नेतृत्व रोडवेज चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह ने इंग्लिशिया लाइन से रोडवेज के बीच चल रहे देह व्यापार करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 महिलाओं को मौके से हिरासत में लिया है। व्यापारियों ने शिकायत की है कि देह व्यापार करने वाली महिलाओं की वजह से आम लोग उक्त स्थान पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। ये महिलाएं आए दिन यात्रियों से मारपीट और बदसलूकी करती थी। यही नहीं बाहर से आई महिला और युवतियों को भी लोग उक्त स्थान पर गन्दी निगाह से देखते है। ऐसे में इसकी शिकायत सिगरा पुलिस से की गई।

बता दें कि, बीते कई दिनों से पुलिस को देह व्यापार करने वाली महिलाओं के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। ऐसे में सिगरा पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर इस धंधे में संलिप्त महिलाओं को पकड़ने की योजना बनाई। पहले पुरुष पुलिसकर्मी कस्टमर बनकर देह व्यापार करने वाली महिलाओं के पास पहुंचे, जब उन्हे पुख्ता हो गया तो उन्होंने मौके पर मौजूद सादे वस्त्र में महिला पुलिसकर्मियों को इशारा किया और देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow