कलेक्ट्रेट कर्मी और दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के छोटा लालपुर में शुक्रवार की सुबह दो बच्चों की मां सरिता गिरी (38) ने पंखे के सहारे साड़ी का फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार छोटा लालपुर का विकास गिरी कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। सरिता से उसकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी। दोनां से दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 13 और छोटा 11 साल का है। बताया जाता है कि सुबह परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इससे क्षुब्ध सरिता ने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद परिवारवालों को संदेह हुआ तो वह कमरा खोलवाने गये।
दरवाजा नही खुला तो झरोखे से देखा तो वह सन्न रह गये। पंखे की कुंडी के सहारे फांसी पर उसका शव लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। कुछ देर के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार, चौकी इंचार्ज शशि प्रताप सिंह और फोरेंसिक टीम पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया। मौके की जांच के बाद शव फंदे से उतरवाया गया।
What's Your Reaction?