महाराष्ट्र: मुंबई एयरपोर्ट से लापता 69 वर्षीय NRI 12 दिनों के बाद बेटी से मिले, पुलिस की सराहनीय कामगिरी

30 जनवरी को मुंबई एयरपोर्ट से डरबन जाने वाली फ्लाइट से पहले वह लापता हो गए थे।

महाराष्ट्र: मुंबई एयरपोर्ट से लापता 69 वर्षीय NRI 12 दिनों के बाद बेटी से मिले, पुलिस की सराहनीय कामगिरी

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से लापता हुए 69 वर्षीय अनिवासी भारतीय (NRI) को 12 दिन के बाद ढूंढ लिया गया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले धर्मलिंगम पिल्लई याददाश्त खो जाने की बीमारी से पीड़ित है। 30 जनवरी को मुंबई एयरपोर्ट से डरबन जाने वाली फ्लाइट से पहले वह लापता हो गए थे। 

जन्मदिन पर बेटी के साथ भारत आए थे 

बताया जा रहा है कि अपने जन्मदिन के अवसर धर्मलिंगम पिल्लई और उनकी बेटी भारत आए थे। धर्मलिंगम पिल्लई एक सेवानिवृत्त क्लर्क हैं और उनकी बेटी लॉजिस्टिक फील्ड में एक वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं। वे कई सालों से उनका परिवार डरबन में ही रह रहां है। पिल्लई के लापता होने कि रिपोर्ट सहार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद उनकी तस्वीर और अन्य जानकारी के 7 हजार हैंडबिल और पोस्टर प्रिंट किए गए। उनकी बेटी ने मुंबई में दक्षिण अफ्रीकी महावाणिज्य दूतावास के कार्यालय की मदद से शहर में हर जगह उनकी तस्वीरें प्रसारित की। साथ ही सोशल मीडिया पर भी जानकारी साझा की गई थी। 

सीसीटीवी फूटेज की भी जांच की
 
इस मामलें में पुलिस की टीमों का भी गठन किया गया। टीमों ने अलग-अलग विस्तार के सीसीटीवी फूटेज की भी जांच की। इस दौरान दो लोगों ने लापता एनआरआई की जानकारी दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पिल्लई को ढूंढ लिया और सहार पुलिस थाने ले आई। 12 फरवरी की शाम को उसकी बेटी से मिलवाया गया। इसमें पुलिस और नागरिकों ने एक साथ मिलकर काम करने का उदाहरण पेश किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow