विश्व पृथ्वी दिवस- विकास की अंधी दौड़ ने तालाबों के अस्तित्व पर खड़ा किया संकट राजकुमार गुप्ता

varanasi liveupweb सफाई अभियान में मुख्य भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने कहा कि 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस, पृथ्वी बचाने के संकल्प का दिन है और पृथ्वी के संरक्षण में तालाब, झील, कुंड महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विश्व पृथ्वी दिवस- विकास की अंधी दौड़ ने तालाबों के अस्तित्व पर खड़ा किया संकट राजकुमार गुप्ता

varanasi liveupweb सफाई अभियान में मुख्य भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने कहा कि 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस, पृथ्वी बचाने के संकल्प का दिन है और पृथ्वी के संरक्षण में तालाब, झील, कुंड महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन विकास की इस अंधी दौड़ में तालाबों, कुंडों के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया है। पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय बीतने के बाद भी उच्चतम न्यायालय के दखल के बावजूद भी तालाब और कुंड नहीं बचाई जा पा रही हैं। आने वाले समय में पानी के संकट को हम सबको झेलना पड़ेगा।

इसके पहले उक्त तालाब की सफाई अभियान पृथ्वी की बर्बादी रोकने के संकल्प के साथ शुरुआत
किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय पटेल ने पृथ्वी को बचाने को लेकर हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा साथ ही पर्यावरण और जल संरक्षण का महत्व समझना होगा। सभी को मिलजुल कर पृथ्वी के संरक्षण के लिए काम करना होगा। इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता, मंगरू, प्रमोद राजपूत, सत्य नारायण कनौजिया, विशाल यादव, रितेश पटेल, आशीष पटेल, शैलेश कुमार गोंड, आज़ाद पटेल, जीवा पटेल, ओमप्रकाश पटेल, जयप्रकाश पटेल, भीम पटेल, रतन आदि लोग शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow