रिटायरमेंट के बाद भी करोड़ों कमा रहे हैं धोनी, टैक्स पेमेंट जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार हैं और लाखों लोग उनके दीवाने हैं। हाल ही में धोनी को लेकर एक जानकारी सामने आई है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती थीं

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार हैं और लाखों लोग उनके दीवाने हैं। हाल ही में धोनी को लेकर एक जानकारी सामने आई है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती थीं। मैदान पर अनगिनत कीर्तिमान स्थापित कर चुके माही मैदान के बाहर भी कीर्तिमान स्थापित करते रहते हैं। वह अपने राज्य यानी झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स पेयर हैं।
वर्ष 2022-23 में 38 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स चुकाया
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2022-23 में धोनी ने 38 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स चुकाया है। धोनी ने 2021-22 में भी इतना ही एडवांस टैक्स चुकाया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बाद से लगातार झारखंड के सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले खिलाड़ी रहे हैं। 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा।
अब सवाल यह है कि महेंद्र सिंह धोनी इतनी कमाई कैसे करते हैं? इस रिपोर्ट के मुताबिक धोनी की आय का एक बड़ा हिस्सा अलग-अलग कंपनियों में उनके निवेश से आता है। धोनी ने होमलेन, कार्स24, खाता बुक समेत कई कंपनियों में निवेश किया है। रांची में उनके पास करीब 43 एकड़ खेती योग्य जमीन है। इस साल के एडवांस टैक्स के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिछले 2 साल में उनकी कमाई लगभग इतनी ही रही है।
रिटायरमेंट के बाद धोनी की कमाई बढ़ी
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020-21 में एडवांस टैक्स के तौर पर 30 करोड़ रुपए जमा किए। 38 करोड़ के एडवांस टैक्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी की कमाई करीब 130 करोड़ होगी। 2019-20 में धोनी ने 28 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स जमा किया, जो 2018-2019 के एडवांस टैक्स के बराबर था। इससे पहले धोनी ने 2017-18 में 12.17 करोड़ रुपये और 2016-17 में 10.93 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स जमा किया था। साफ है कि रिटायरमेंट के बाद भी धोनी की कमाई बढ़ती ही जा रही है।
धोनी इस समय आईपीएल में व्यस्त
बता दें कि धोनी इस समय आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं, जहां वे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। पहले दो मैचों में धोनी काफी देर से बल्लेबाजी करने आए लेकिन फैन्स को चीयर करने का मौका दिया। उन्होंने पहले मैच में एक छक्का और अगले मैच में दो छक्के लगाए। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगी माही का जलवा मैदान पर दिखेगा।
What's Your Reaction?






